Mirzapur: The Movie: मेरे सामने स्वीटी और बब्लू जिंदा खड़े थे… शूटिंग के पहले दिन क्यों बुरी तरह कन्फ्यूज हो गई थीं श्वेता त्रिपाठी?

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

मिर्जापुर में गोलू के रूप में श्वेता त्रिपाठी, फोटो- इंस्टाग्राम

Mirzapur: The Movie को लेकर श्वेता त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि 'सीजन 1' वाली गोलू गुप्ता में लौटना उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज था. जानिए शूटिंग के पहले दिन क्यों हो गई थीं कन्फ्यूज और फिल्म को लेकर उन्होंने क्या-क्या कहा.

विज्ञापन

Mirzapur: The Movie का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. इस बीच फिल्म में ‘गोलू गुप्ता’ का किरदार निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी ने शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन वह पूरी तरह कन्फ्यूज हो गई थीं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अपने किरदार को कैसे निभाएं. आखिर ऐसा क्यों हुआ, इसकी वजह भी उन्होंने खुद बताई है.

Shweta Tripathi Interview: ‘सीजन 1’ वाली गोलू में लौटना नहीं था आसान

श्वेता त्रिपाठी ने India Today को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के पहले दिन की शूटिंग उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी. उन्होंने कहा, “शूटिंग के पहले दिन मैं काफी कन्फ्यूज थी. मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि कैसे रिएक्ट करूं, क्योंकि सीजन 1 की गोलू बिल्कुल अलग, शांत और मासूम लड़की थी. अचानक मेरे सामने स्वीटी और बब्लू जिंदा थे और गुड्डू पंडित भी अपने पुराने सीधे-सादे अंदाज में नजर आ रहे थे.”

एक्ट्रेस ने बताया कि कई सालों तक गोलू के गुस्से और बदले से भरे किरदार को निभाने के बाद अचानक उसकी मासूम और कॉलेज जाने वाली पुरानी छवि में लौटना उनके लिए सबसे मुश्किल हिस्सा था. हालांकि, कुछ दिनों की शूटिंग के बाद वह दोबारा उस किरदार के साथ सहज हो गईं.

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम, देखें भौकाल मचाने वाला टीजर

वेब सीरीज से फिल्म तक, क्या बदला श्वेता का एक्टिंग स्टाइल?

इंटरव्यू के दौरान जब श्वेता त्रिपाठी से पूछा गया कि वेब सीरीज से फिल्म में आने के बाद क्या उनके एक्टिंग करने के तरीके में कोई बदलाव आया, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं था. एक्ट्रेस के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग भी बिल्कुल उसी माहौल में हुई, जैसी वेब सीरीज के दौरान होती थी. सेट पर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं थी, इसलिए परफॉर्मेंस के मामले में उन्हें कोई खास फर्क महसूस नहीं हुआ.

Shweta Tripathi on Mirzapur: The Movie: खुद को बताती हैं ‘मिर्जापुर’ की सबसे बड़ी फैन

श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि वह खुद भी ‘मिर्जापुर’ फ्रैंचाइजी की बहुत बड़ी फैन हैं. उन्होंने कहा कि अब उन्हें उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब वह दर्शकों के साथ थिएटर में बैठकर मिर्जापुर: द मूवी देखेंगी. एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने को-स्टार्स पंकज त्रिपाठी और अली फजल को एक सिनेमा हॉल की तस्वीर भेजी थी और लिखा था, “सोचो, हमारी फिल्म इसी बड़े पर्दे पर चलेगी, तो कितना मजा आएगा.”

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Film में पहले से ज्यादा दमदार होगा ‘गुड्डू पंडित’ का रोल, अली फजल बोले- दर्शकों को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola