अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट या फेल, ओपनिंग डे की कमाई देख होंगे हैरान
वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी स्टारर वेलकम टू द जंगल थियेटर्स में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने ओपनिंग पर कितना कमाल किया, ये हिट हुई या फेल आइये जानते हैं.
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: वेलकम टू द जंगल आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अहमद खान की ओर से निर्देशित कॉमेडी ड्रामा में 32 स्टार्स की टोली है. एक्स पर मूवी को नेटिजन्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. किसी को फिल्म एंटरटेनिंग लगी, तो किसी ने इसे बोरिंग कहा. आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई की.
Welcome To The Jungle Opening Collection: ओपनिंग डे पर वेलकम टू द जंगल हिट हुई या फेल
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, अक्षय कुमार अभिनीत कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज़ के पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए देशभर में 10,890 शोज़ के साथ 15.00 करोड़ की नेट कमाई दर्ज की. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 22.50 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ तक पहुंच गया है.

Taran Adarsh Reviews Welcome To The Jungle: तरण आदर्श ने वेलकम टू द जंगल का किया रिव्यू
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने वेलकम टू द जंगल का रिव्यू करते हुए लिखा, अगर आप 80 के दशक वाली मसाला फिल्मों के फैन हैं, तो फिल्म आपको वही पुराना एंटरटेनमेंट फील देने की कोशिश करती है. इसमें लॉजिक से ज्यादा फोकस मस्ती, कॉमेडी, नॉस्टैल्जिया और बड़े पर्दे वाले एंटरटेनमेंट पर रखा गया है. कई कॉमिक सीन्स अच्छे से काम करते हैं, हालांकि इंटरवल के बाद फिल्म कुछ जगहों पर थोड़ी लंबी महसूस होती है. यह फिल्म खास तौर पर मास ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इसमें बड़े स्टार्स की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट, शानदार गाने, बड़े पैमाने का एक्शन और कई सरप्राइज मोमेंट्स देखने को मिलते हैं, जो इसे फुल-ऑन मसाला एंटरटेनर बनाते हैं.
Welcome To The Jungle Star Cast: ये स्टार्स मचाएंगे धमाल
वेलकम टू द जंगल फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा जैसे 32 स्टार्स की टोली है.
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?
यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










