Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?
वेलकम टू द जंगल फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Welcome To The Jungle X Review:’वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद पब्लिक अपनी राय शेयर कर रही है.
Welcome To The Jungle Review: अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए क्योंकि अक्षय कुमार एक बार फिर धमाकेदार एंटरटेनमेंट लेकर लौट आए हैं. इस बार वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ दर्शकों को हंसाने और पूरा मनोरंजन देने के लिए तैयार हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी फिल्म के रिव्यू आने शुरू हो चुके हैं. कई लोग फिल्म की कॉमेडी, स्टार कास्ट और मजेदार डायलॉग्स की तारीफ कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि दर्शकों को फिल्म कैसी लग रही है और क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर पाएगी.
Welcome To The Jungle X Review: जानिए फिल्म को लेकर पब्लिक का क्या है रिएक्शन
अक्षय पटेल नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, अहमद खान मेरे नए पसंदीदा डायरेक्टर हैं. ‘वेलकम 3‘ बहुत मजेदार है और उन्होंने अक्षय कुमार को वैसे ही पेश किया है जैसा हम 90s के बच्चे उन्हें देखना चाहते थे. यह फैमिली यूनिवर्स बॉलीवुड के हर यूनिवर्स पर राज करेगा. पूरे परिवार के साथ जाएं और ‘फिर हेरा फेरी’ की तरह मजा लें. सचिन नाम के यूजर ने लिखा, मैंने हाल ही में किसी फिल्म के लिए थिएटर में लोगों को इतना हंसते हुए नहीं देखा है. फिल्म लोगों को पसंद आएगी. आलोचकों की किसे परवाह है, जब तक दर्शक फिल्म का आनंद ले रहे हैं. जाओ और इसे देखो.
Welcome To The Jungle: फिल्म देखकर कुछ दर्शक हुए निराश
विपिन सिंह नाम के यूजर ने लिखा, पहला हाफ कमजोर और बोरिंग है. अधिकांश समय आप यह सोचते रह जाते हैं कि क्या हो रहा है और कहानी कहां जा रही है. लेकिन इंटरवल के दौरान चीजें बेहतर हो जाती हैं और दूसरा पार्ट वास्तव में कुछ मजेदार स्थितिजन्य कॉमेडी लेकर आता है.
यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










