Samastipur: दामाद की हत्या की साजिश में ससुर निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur loco pilot murder case

ताजपुर थाना (फाइल फोटो)

समस्तीपुर के चर्चित लोको पायलट हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि दामाद की हत्या की साजिश खुद ससुर ने रची थी और अपराधियों को हथियार भी उपलब्ध कराया था. आखिर क्यों रचा गया यह खूनी खेल, पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित लोको पायलट हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या की साजिश में शामिल मृतक के ससुर घूरन सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ससुर ने ही अपने दामाद की हत्या के लिए अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराया था. उसे उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेश पट्टी से गिरफ्तार किया गया.

पैसों के विवाद में रची गई साजिश

जांच में सामने आया है कि लोको पायलट प्रमोद कापर और उनके ससुर घूरन सहनी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

इसी रंजिश में ससुर ने दामाद की हत्या की साजिश रची. करीब एक महीने पहले जब प्रमोद कापर ड्यूटी से लौट रहे थे, तभी दरजनिया पुल के पास अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी.

मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी मनजीत सहनी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. उसके बाद पुलिस लगातार मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी थी.

तकनीकी जांच से खुला राज

समस्तीपुर पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी सेल की मदद से महज 15 दिनों के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया था.

मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को साजिशकर्ता तक पहुंचने में मदद मिली और जांच के दौरान ससुर की भूमिका सामने आई.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार घूरन सहनी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

समस्तीपुर के मोरवा से मनोज वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन