समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

समस्तीपुर के हसनपुर में एक कारोबारी सरसों खरीदने के चक्कर में 3 लाख रुपये से ज़्यादा ठगी का शिकार हो गया. साइबर अपराधियों ने सस्ते दाम का लालच देकर पीड़ित से लाखों की रकम ऐंठ ली और फिर मोबाइल बंद कर दिया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार से सरसों की आपूर्ति कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 3 लाख 8 हजार 499 रुपये की ठगी कर ली. मामले में पीड़ित की शिकायत पर हसनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस साइबर ठगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है.

सस्ती दर पर सरसों देने का दिया झांसा

पीड़ित मोहन कुमार ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालित करते हैं, जबकि उनकी पत्नी खाद्य तेल उत्पादन से जुड़े लघु उद्योग का संचालन करती हैं. व्यवसाय के लिए सरसों खरीदने के दौरान उनकी ऑनलाइन माध्यम से एक व्यक्ति से बातचीत हुई. आरोपी ने 25 क्विंटल सरसों मात्र 1 लाख 62 हजार 500 रुपये में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया.

जीएसटी और ट्रांसपोर्ट शुल्क के नाम पर भी वसूले रुपये

आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों में किस्तों में भुगतान कराया. इसके अलावा जीएसटी चालान, ट्रांसपोर्ट और अन्य शुल्क के नाम पर भी अतिरिक्त रकम जमा कराई गई. इस तरह पीड़ित से कुल 3 लाख 8 हजार 499 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए.

रुपये मिलने के बाद बंद कर दिया मोबाइल

पीड़ित के अनुसार पूरी राशि मिलने के बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया. ठगी का एहसास होने पर उन्होंने हसनपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और साइबर अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में बाल संरक्षण व्यवस्था की जांच, बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा पर दिया जोर


विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन