समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, छापेमारी के दौरान पथराव, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के सिंधिया घाट बाजार में पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं. इस मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में छापेमारी करने पहुंची खानपुर थाना पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले के मामले में विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी के बयान पर दर्ज मामले में करीब एक दर्जन नामजद एवं अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी राजू चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

Vibhutipur News: आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हुआ हमला

प्राथमिकी के अनुसार, खानपुर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम खानपुर थाना कांड संख्या 160/26 के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सिंधिया घाट बाजार पहुंची थी. पुलिस जैसे ही कार्रवाई शुरू करने लगी, वहां मौजूद असामाजिक तत्वों और कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया.

पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, महिला पुलिसकर्मी घायल

हमलावरों की ओर से की गई पत्थरबाजी में पुलिस वाहन के शीशे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इस दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी भी घायल हो गईं. उन्हें तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई.

प्राथमिकी दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

घटना के बाद विभूतिपुर थाने में सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने मामले में एक आरोपी राजू चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

थाना अध्यक्ष बोले- दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है. कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन