किसान के तंबाकू के गांठ में लगायी आग, 25 लाख रुपये के नुकसान का दावा
तंबाकू के जले गांठ को समेटते पीड़ित किसान | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के रामपुर केशोपट्टी गांव में देर रात एक किसान के तंबाकू के ढेर में आग लगा दी गई. इस आगजनी में किसान को करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
समस्तीपुर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह पंचायत स्थित रामपुर केशोपट्टी गांव में मंगलवार देर रात एक किसान के तंबाकू के गांठ में आग लगा दी गयी. आगजनी में तंबाकू की करीब 25 गांठ जलकर राख हो गयीं. पीड़ित किसान ने घटना में करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है. मामले को लेकर किसान ने बुधवार को मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर शिकायत की.
दो-तीन लोगों को आग लगाते देखने का दावा
रामपुर केशोपट्टी गांव के वार्ड 11 निवासी किसान चंदेश्वर राय ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह गांव के मंदिर में आयोजित पूजा में शामिल होने के बाद घर लौटे थे. इसके बाद वह मवेशियों के बथान की ओर टहलने गये.
इसी दौरान उन्होंने देखा कि दो-तीन लोग तंबाकू की गांठ में आग लगा रहे थे. उन्हें देखते ही किसान ने शोर मचाया. हालांकि, तब तक सभी लोग आग लगाकर मौके से फरार हो गये.
करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का दावा
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन तब तक तंबाकू की करीब 25 गांठ जलकर बर्बाद हो चुकी थीं. किसान चंदेश्वर राय ने आगजनी से करीब 25 लाख रुपये के आर्थिक नुकसान का दावा किया है.
उन्होंने पुलिस को कथित आरोपितों की पहचान भी बतायी है. किसान के अनुसार, सभी आरोपित गांव के ही रहने वाले हैं.
प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
यह भी पढ़ें
मां के 90वें जन्मदिन पर 90 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए