12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर पैदल निकले अमन सोनी पहुंचे गिरिडीह, दिया जागरूकता का संदेश 

Updated:
विज्ञापन
giridih news

यात्रा पर पैदल निकले अमन सोनी पहुंचे गिरिडीह

Giridih News: 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के अमन सोनी पैदल यात्रा कर रहे हैं. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने से पहले वे गिरिडीह पहुंचे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट

Giridih News: मध्य प्रदेश के रहने वाले अमन सोनी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के संकल्प के साथ पैदल यात्रा पर निकले हैं. अब तक वे 12 में से 10 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर चुके हैं. 11वां ज्योतिर्लिंग देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के क्रम में वे शुक्रवार को कुछ देर के लिए झारखंड के गिरिडीह में रुके. 

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

अमन ने बताया कि वे केवल दर्शन ही नहीं कर रहे, बल्कि यात्रा के दौरान लोगों को पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई है. उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और प्रकृति को बचाने की अपील की.

बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की अपील 

इसके साथ ही अमन ने अभिभावकों से बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का बच्चों पर बहुत गहरा और नकारात्मक असर पड़ रहा है. बच्चों का ध्यान पढ़ाई और खेलकूद की जगह मोबाइल और सोशल मीडिया पर जा रहा है, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा है. 

लोगों से की मुलाकात 

यात्रा के दौरान गिरिडीह में उनकी मुलाकात कई सामाजिक लोगों से हुई. जिनके साथ उन्होंने सामाजिक संदेशों को लेकर बातचीत की. देवघर के लिए रवाना होने से पहले अमन ने कहा कि उनका लक्ष्य 12वें ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर यात्रा पूरी करना है और साथ ही लोगों को पर्यावरण और समाज के लिए सकारात्मक संदेश देना है. मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हब्लू गुप्ता, डब्बू शाहाबादी, दीपक शर्मा, समेत कई लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उनकी यात्रा के सफल संचालन की बात कही.

इसे भी पढ़ें: पलामू डीसी ने एमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार लाने का दिया अल्टीमेटम

इसे भी पढ़ें: प्रसव पीड़ा के बाद पांकी सीएचसी में भर्ती महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola