गिरिडीह ताराटांड़ के जंगल से 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Author Binod kumar|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह ताराटांड़ के जंगल से 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार पत्रकारों से बात करते ,पीछे साइबर अपराधी खड़े है | Prabhat Khabar Network

गिरिडीह पुलिस ने ताराटांड़ के जंगल से 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया।

विज्ञापन

गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के पीछे स्थित जंगल से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी. दरअसल, सूचना मिली थी कि इस स्थान पर कुछ लोग सुनियोजित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. इस पर एसपी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जनार्दन मंडल, अशोक कुमार, बबलू कुमार मंडल और बिष्णु कुमार के रूप में हुई है, जो सभी ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कस्टमर सपोर्ट और वाईफाई एयरटेल के नाम से फर्जी एपीके फाइल भेजकर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं. एसपी ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार और बबलू कुमार मंडल पूर्व में भी साइबर ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं. मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Binod Kumar

लेखक के बारे में

By Binod Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola