करोड़ों की फीस छोड़ इन कलाकारों ने राजा शिवाजी में किया काम, रितेश देशमुख बोले- 23 वर्षों में कमाया है
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी के लिए कई कलाकारों ने एक रुपया भी चार्ज नहीं किया है. रितेश ने इसपर खुलकर बात की.
रितेश देशमुख की ओर से निर्देशित राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इसकी स्टारकास्ट कमाल की थी. जिसमें सलमान खान, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और जेनेलिया डिसूजा जैसे स्टार्स शामिक है. अब रितेश देशमुख ने खुलासा किया है कि कई कलाकार ने मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर आधारित फिल्म करने के लिए एक रुपये भी नहीं लिए.
राजा शिवाजी करने के लिए कई स्टार्स ने नहीं लिए पैसे
रितेश देशमुख ने हाल ही में लाइव टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की बड़ी स्टारकास्ट ने बिना पैसे लिए काम करने का फैसला किया. सलमान खान, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि इस बॉन्ड को शब्दों में ठीक से बयान नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा अनकहा प्यार और सम्मान है, जो एक-दूसरे के लिए निःस्वार्थ हैय अगर कल अभिषेक या सलमान मुझसे पूछें, ‘इस फिल्म के बारे में क्या ख्याल है?’ तो मैं बिना सोचे समझे हां कह दूंगा, क्योंकि अगर उन्होंने मेरे बारे में सोचा है, तो मुझे वहां होना ही है.”
इन स्टार्स ने नहीं लिए पैसे
अभिनेता ने आगे खुलासा किया कि अभिषेक ने उनसे किरदार तक के बारे में नहीं पूछा. यह वह सब है जो मैंने 23 वर्षों में कमाया है. मैं उन सभी का बहुत आभारी हूं. रितेश ने बताया कि सभी कलाकार इस कहानी के लिए एक साथ आए और उन्होंने एक पैसा भी नहीं लिया. उन्होंने कहा, “सलमान खान, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, बोमन ईरानी, जेनेलिया देशमुख और मैंने कोई चार्ज नहीं लिया. हम सभी ने इस फिल्म को आज इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से बिना फीस लिए काम किया है.”
राजा शिवाजी के बारे में
रितेश देशमुख की ओर से निर्देशित राजा शिवाजी, मराठी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म का निर्माण जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने किया है. रितेश और जेनेलिया इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज और साईबाई की भूमिका में हैं. उनके बेटे, राहिल और रियान ने युवा शिवाजी की भूमिका निभाई. संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते भी नजर आ रहे हैं.
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










