राही ने अनुपमा के कैरेक्टर पर उठाए सवाल, गुस्से में अनु ने जड़ा थप्पड़
अनुपमा और राही, फोटो- इंस्टाग्राम
‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिग्विजय और अनुपमा की दोस्ती पर सवाल उठते हैं. राही अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाती है, जिससे घर में बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है.
Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों जबरदस्त फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. एपिसोड की शुरुआत दिग्विजय के साथ होती है, जो अनुपमा का मूड ठीक करने के लिए गाना गाता है. यह देखकर शाह और कोठारी परिवार हैरान रह जाते हैं. वहां मौजूद कुछ महिलाएं दोनों को एक अच्छा कपल बताने लगती हैं. दिग्विजय कहता है कि वह और अनुपमा सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. इसके बावजूद लोग उनकी दोस्ती पर सवाल उठाने लगते हैं. माहौल इतना खराब हो जाता है कि कई मेहमान पार्टी छोड़कर चले जाते हैं. लीला भी गुस्से में अनु को जन्मदिन खराब करने का जिम्मेदार ठहराती है. वहीं हसमुख, अंश और बंकू, अनु और दिग्विजय का सपोर्ट करते हैं.
श्रुति और राही ने बढ़ाई अनुपमा की मुश्किलें
श्रुति भी अनुपमा पर तंज कसती है. वह कहती है कि अनुपमा ने अनुज की जगह दिग्विजय को दे दी है. इस पर अनुपमा साफ करती है कि अनुज पहले ही दिग्विजय से अमेरिका में मिल चुका था और उसने सावी के कैफे में निवेश भी किया था. अनुपमा बताती है कि वह सिर्फ अनुज का सपना पूरा कर रही है. राही यह मानने को तैयार नहीं होती। वह दिग्विजय पर आरोप लगाती है कि वह अनुपमा का इस्तेमाल कर रहा है. दिग्विजय राही को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन बात और बिगड़ जाती है.
राही की बात सुन टूट गई अनुपमा
राही अपनी मां पर बेहद गलत आरोप लगाने लगती है. वह कहती है कि अनुपमा हमेशा अपनी जिंदगी में नए पुरुष ढूंढती रहती है. राही की यह बात सुनकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है. दिग्विजय राही को रोकने की कोशिश करता है और कहता है कि वह अपनी मां से इस तरह बात नहीं कर सकती. राही लगातार अनुपमा का अपमान करती रहती है. अनु अपना आपा खो बैठती है और राही को थप्पड़ मार देती है. अनुपमा भावुक होकर कहती है कि राही ने अनुज की परवरिश और संस्कारों को भुला दिया है. वह यह भी कहती है कि वह बुरी मां नहीं, बल्कि राही एक गलत बेटी साबित हो रही है.
यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा ने राही को इस वजह से कहा बुरी बेटी, अनुज को भूलने का लगा आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










