नीतू कपूर पपराजी को देखकर हुईं हैरान, बोलीं- ‘क्या हम लोग कुछ नहीं हैं?’
नीतू कपूर रिद्धिमा कपूर साहनी
दादी की शादी की स्पेशल स्क्रीनिंग में नीतू कपूर बीते दिनों अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ स्पॉट हुई. यहां वह पैपराजी को देखकर शॉक्ड हो गई.
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर बीते दिनों मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दादी की शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं. यहां पहुंचकर एक्ट्रेस काफी शॉक्ड हो गई, क्योंकि इवेंट में काफी कम पैपराजी पहुंचे थे. जब उन्होंने पूछा कि इतने कम फोटोग्राफर क्यों हैं, तो उन्हें जो जवाब मिला, उससे वे और भी हैरान रह गईं.
पैप्स की बात सुनकर हैरान रह गई नीतू कपूर
दरअसल नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ इवेंट में पहुंची थी. यहां अभिनेत्री ने फोटोग्राफरों से पूछा, “आज बहुत कम लोग हैं.” इसपर एक फोटोग्राफर ने जवाब दिया, “वो कल रणबीर कपूर आ गए थे ना? आज नहीं है.” इसके बाद नीतू चौंक गईं और बोलीं, “क्यों हम लोग कुछ नहीं हैं?” हालांकि एक्ट्रेस का मूड खराब होते देख फोटोग्राफर स्थिति को संभालने की कोशिश करते नजर आए. बाद में नीतू ने पोज दिया और चले गए.
दादी की शादी में शामिल हुए थे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
दादी की शादी की एक स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ शामिल हुए थे. यहां पैप्स उन्हें देखकर बेकाबू हो गए और फोटो की जिद्द करने लगे. जिसके बाद एक्टर पहले तो उन्हें घेरने के लिए भड़क उठे. बाद में पोज दिया. आशीष आर. मोहन की ओर से निर्देशित इस कॉमेडी ड्रामा में कपिल शर्मा, सादिया खतीब, आर. सरथकुमार और तेजू कोल्हापुरी भी अहम भूमिकाओं में हैं.
दादी की शादी की क्या है कहानी
दादी की शादी के ट्रेलर में कपिल के परिवार को उनकी शादी को लेकर चिंतित दिखाया गया है, लेकिन जल्द ही उन्हें सादिया खतीब के रूप में एक आदर्श जीवनसाथी मिल जाता है, जो बुद्धिमान, खूबसूरत और संयुक्त परिवार के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. हालांकि, कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब सादिया की दादी, जिनका किरदार नीतू कपूर निभा रही हैं, शादी करने का फैसला करती हैं. इससे सब शॉक्ड हो जाते हैं. यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










