Punch और Ertiga को पछाड़ Maruti की ये कार बनी नंबर 1, अप्रैल 2026 में बिकी 23,580 यूनिट्स

Updated:
विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire (Photo: Maruti Suzuki)

Maruti Suzuki Dzire: भारतीय कार बाजार में अप्रैल 2026 काफी दिलचस्प रहा. SUVs की पॉपुलैरिटी के बीच एक सेडान ने सबको चौंका दिया. शानदार फीचर्स, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लोगों के बढ़ते भरोसे की बदौलत इस कार ने बिक्री के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.

विज्ञापन

अप्रैल 2026 में Maruti Suzuki Dzire ने भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है. इस कार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सेडान्स का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है. इस कार की कुल 23,580 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 16,996 यूनिट्स था. यानी Dzire ने साल-दर-साल करीब 38.74% की शानदार ग्रोथ दर्ज की और 12.85% मार्केट शेयर अपने नाम किया.

क्या खास है Maruti Suzuki Dzire में?

आज भले ही भारतीय बाजार में SUVs का दबदबा तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन Dzire अब भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इसकी बड़ी वजह है इसका किफायती प्राइस, प्रीमियम फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस. कार में मिलने वाला सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और नया स्टाइलिश डिजाइन इसे ग्राहकों के बीच और भी आकर्षक बनाता है.

सबसे खास बात यह है कि Dzire, भारत में Maruti Suzuki की पहली ऐसी कार बनी, जिसे Global NCAP से शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. यही वजह है कि यह कार सिर्फ बिक्री में ही नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे में भी आगे निकलती दिख रही है.

नई Maruti Dzire में वही 1.2-लीटर Z Series नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो Swift hatchback में भी देखने को मिलता है. यह इंजन 80hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT, दोनों ऑप्शन मिलते हैं. भारत में नई Maruti Dzire की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये रखी गई है.

दूसरे नंबर पर रही Tata Punch 

Tata Punch और Tata Punch EV ने मिलकर अप्रैल 2026 में कुल 19,107 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 52.90% की जबरदस्त ग्रोथ है. खास बात ये है कि टॉप-सेलिंग कारों की लिस्ट में यह सबसे ज्यादा सालाना बढ़ोतरी रही. तुलना करें तो अप्रैल 2025 में इस SUV की सिर्फ 12,496 यूनिट्स बिकी थीं. यानी एक साल के अंदर Punch और Punch EV ने ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है.

Maruti Suzuki Ertiga ने हासिल किया तीसरा नंबर

Maruti Suzuki Ertiga ने पिछले महीने बिक्री के मामले में जबरदस्त परफॉर्म किया है. यह देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. कंपनी ने इसकी कुल 19,063 यूनिट्स बेचीं, जबकि 2025 के इसी महीने में यह आंकड़ा 15,780 यूनिट्स का था. यानी इस बार Ertiga की बिक्री में करीब 20.80% की शानदार सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली.

यह भी पढ़ें: ये 5 छोटी लगने वाली आदतें कर सकती हैं बड़ा इंजन डैमेज, आज ही हो जाएं अलर्ट

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola