TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125: महिलाओं के लिए कौन-सा स्कूटर रहेगा सेफ और शानदार?
TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125 (Pic: TVS & Suzuki)
महिलाओं के लिए परफेक्ट स्कूटर कौन सा है? TVS Jupiter 125 और Suzuki Access 125 के बीच पूरी तुलना की गई है. डिजाइन, इंजन, सेफ्टी, स्टोरेज और माइलेज के आधार पर जानें आपके लिए कौन-सा स्कूटर सबसे बेहतर है.
भारतीय टू-व्हीलर बाजार में स्कूटर की मांग हमेशा बनी रहती है. खासकर डेली काम करने वाली महिलाओं, कॉलेज जाने वाली लड़कियों और घर के रोजाना कामों के लिए स्कूटर एक सबसे आसान और आरामदायक साधन है. जब भी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, हल्के और टिकाऊ स्कूटर को चुनने की बात आती है, तो टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस 125 दो सबसे पॉपुलर नाम सामने आते हैं. लेकिन सवाल यह है कि सेफ्टी, स्टाइल, कम्फर्ट और बजट के मामले में महिलाओं के लिए कौन-सा स्कूटर ज्यादा बेहतर रहेगा. आइए इन दोनों स्कूटरों की तुलना इस आर्टिकल में करते हैं.
TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125: डिजाइन और वजन
महिलाओं के लिए स्कूटर का वजन और उसका बैलेंस बहुत मायने रखता है. टीवीएस जुपिटर का डिजाइन काफी सिंपल और प्रैक्टिकल है. नए मॉडल में आपको मॉडर्न एलईडी लाइट्स और नया लुक मिलता है. इसका कुल वजन लगभग 105 से 106 किलो है. इसकी सीट की ऊंचाई बहुत सही रखी गई है, जिससे कम हाइट वाली महिलाएं भी आसानी से अपने पैर जमीन पर टिका सकती हैं. वहीं दूसरी ओर सुजुकी एक्सेस 125 का लुक थोड़ा क्लासिक और प्रीमियम यानी रेट्रो स्टाइल वाला है. इसका वजन भी करीब 103 से 105 किलो के आसपास रहता है. यह वजन में हल्का महसूस होता है और इसे ट्रैफिक में संभालना या पार्किंग में लगाना बहुत आसान रहता है.
TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125: इंजन और परफॉर्मेंस
टीवीएस जुपिटर में 113.3 सीसी का इंजन मिलता है, जो शहर में रोजाना आने-जाने के लिए बहुत स्मूथ और शांत राइड देता है. इसमें शुरुआती पिकअप अच्छा है और झटके महसूस नहीं होते हैं. दूसरी तरफ सुजुकी एक्सेस में 124 सीसी का ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है. अगर आपको थोड़ा ज्यादा पिकअप पसंद है या आप चढ़ाई वाले रास्तों पर अक्सर सफर करती हैं, तो इसका इंजन आपको ज्यादा मजबूत महसूस होगा.
ये भी पढ़ें: 125cc स्कूटर खरीदना है? ये 5 मॉडल कीमत और माइलेज में हैं सबसे आगे, देखें लिस्ट
TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125: सेफ्टी और ब्रेकिंग सिस्टम
सेफ्टी के लिहाज से दोनों ही स्कूटर महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माने जाते हैं. टीवीएस जुपिटर में सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जिससे एक ब्रेक दबाने पर दोनों पहियों पर बराबर ब्रेक लगता है और फिसलने का खतरा कम रहता है. इसके बड़े 12-इंच के पहिए खराब रास्तों और गड्ढों में भी बेहतरीन संतुलन बनाए रखते हैं. वहीं सुजुकी एक्सेस 125 में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. इसके टॉप वेरिएंट्स में डिस्क ब्रेक और एबीएस यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर स्कूटर को फिसलने से रोकता है.
TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125: स्टोरेज और सहूलियत
महिलाओं के लिए शॉपिंग बैग, हेलमेट या ऑफिस बैग रखने के लिए जगह होना बहुत जरूरी है. टीवीएस जुपिटर में आगे की तरफ बाहर ही पेट्रोल भरवाने का ढक्कन दिया गया है, जिससे पेट्रोल पंप पर सीट से उतरने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा इसमें बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और आगे मोबाइल चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मिलती है. दूसरी ओर सुजुकी एक्सेस 125 की सीट बहुत चौड़ी और आरामदायक है. इसकी डिब्बी यानी बूट स्पेस में भी काफी जगह मिलती है. इसमें आगे की तरफ मोबाइल रखने की जेब और बॉटल होल्डर की सुविधा दी गई है.
ये भी पढ़ें: TVS Orbiter हुआ महंगा, कुछ राज्यों में ₹4,000 तक बढ़े दाम; जानें अब कितने में मिलेगा V1 और V2
TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125: माइलेज और बचत
टीवीएस जुपिटर अपने बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है. रियल वर्ल्ड में, यह शहर की सड़कों पर आसानी से 50 से 55 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे देता है. दूसरी तरफ 125 सीसी का बड़ा इंजन होने के बावजूद सुजुकी एक्सेस लगभग 45 से 50 किमी प्रति लीटर का माइलेज आसानी से निकाल देता है.
TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125: कीमत
कीमत की बात करें तो दोनों स्कूटर अलग-अलग बजट में फिट बैठते हैं. टीवीएस जुपिटर 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹86,110 से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत करीब ₹89,935 तक जाती है. वहीं, सुजुकी एक्सेस 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹82,185 से शुरू होकर इसके टॉप ABS मॉडल के लिए ₹1,01,279 तक जाती है.
महिलाओं के लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट?
अगर आपका बजट थोड़ा कम है, आपको हल्का और बेहद आरामदायक स्कूटर चाहिए, पेट्रोल भरवाते समय सीट से बार-बार उठने का झंझट नहीं चाहिए और माइलेज आपकी पहली प्राथमिकता है, तो टीवीएस जुपिटर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. लेकिन अगर आपको थोड़ा ज्यादा पावरफुल इंजन, क्लासिक-प्रीमियम लुक और सेफ्टी के लिए डिस्क या एबीएस ब्रेक वाला स्कूटर चाहिए, तो सुजुकी एक्सेस 125 आपके लिए सही रहेगा. दोनों ही स्कूटर बेहद भरोसेमंद हैं. खरीदारी करने से पहले दोनों की टेस्ट राइड लेकर अपनी लंबाई और कम्फर्ट के हिसाब से सही फैसला लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







