Scorpio Getaway को भूल तो नहीं गए? नए मॉडल के आने से पहले जानिए क्यों खास थी Mahindra की ये पिकअप
महिंद्रा स्कॉर्पियो गेटअवे (फोटो: @odmag/Instagram)
Scorpio Getaway को भारत में ज्यादा सफलता नहीं मिली थी. लेकिन अपनी मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और गाड़ी को अपने हिसाब से बदलने की सुविधा के चलते यह खास लोगों को पसंद आई. विदेशों में भी इसकी अच्छी पहचान बनी.
Mahindra Scorpio भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के उन नामों में शामिल है, जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं. लेकिन क्या आपको पता है कि Scorpio सिर्फ SUV तक सीमित नहीं रही? कंपनी ने इसका एक पिकअप वर्जन भी उतारा था, जिसे स्कॉर्पियो गेटअवे (Scorpio Getaway) के नाम से जाना गया. Scorpio Getaway उन लोगों के लिए एक अलग तरह का ऑप्शन बनकर आई थी, जिन्हें एक दमदार पिकअप में Scorpio का रफ-टफ अंदाज चाहिए था.
हालांकि, बाजार में इसे वैसी कामयाबी नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी. अब इतने साल बाद Scorpio Getaway की वही विरासत एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, Mahindra Scorpio N पर बेस्ड नया पिकअप आज यानी 14 अगस्त को पेश होने वाला है. ऐसे में नए मॉडल की एंट्री से पहले क्यों न पुराने Getaway की यादें ताजा की जाएं और जानें कि आखिर यह पिकअप अपने समय से कितना आगे था.
काम को आसान बनाने वाला डिजाइन
आज की महिंद्रा BE 6 या XEV 9e जैसी बेहद फ्यूचरिस्टिक दिखने वाली गाड़ियों के मुकाबले स्कॉर्पियो गेटअवे का डिजाइन काफी सिंपल और काम के हिसाब से तैयार किया गया था. इसमें अपने दौर की स्कॉर्पियो की वही चौकोर और मजबूत बनावट देखने को मिलती थी. सामने में मोटे बंपर, बड़े चौकोर हेडलैंप और बोनट पर दिया गया मशहूर हवा का छेद इसे एक अलग लुक देते थे.
न कोई LED लाइट बार, न बॉडी पर तीखे कट्स, न कनेक्टेड टेललैंप्स का चलन. बस साफ-सुथरी और क्लासिक लाइन्स उस दौर की गाड़ियों की खूबसूरती को अपने अलग अंदाज में बयां करती थीं.
ये भी पढ़ें: Mahindra ने टीज किया नया पिकअप, Scorpio N से मिलती है डिजाइन, 14 अगस्त को होगा डेब्यू
मॉडिफिकेशन लवर्स के लिए खास थी Getaway
ज्यादातर कारें ज्यादा से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा छूने की कोशिश करती हैं, लेकिन Scorpio Getaway की कहानी थोड़ी अलग थी. यह उन लोगों के लिए बनी थी, जो अपनी गाड़ी को सिर्फ चलाना नहीं, बल्कि उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज और मॉडिफाई करना भी पसंद करते थे. Scorpio से लिए गए कई पार्ट्स, सिंपल मैकेनिकल सेटअप और इसका नो-नॉनसेंस अंदाज इसे क्रॉस-कंट्री एक्सप्लोरर्स के बीच खासा पसंदीदा बनाता था. यही वजह रही कि Gul Panag और Bhaichung Bhutia जैसी सेलिब्रिटीज के गैरेज में भी इस पिकअप ने अपनी जगह बनाई.
View on Instagram
अगर आप आफ्टरमार्केट पार्ट्स के झंझट में नहीं पड़ना चाहते थे, तो Mahindra खुद भी कस्टमाइजेशन का अच्छा-खासा ऑप्शन देता था. कंपनी की ओर से बॉडी किट, टोनो कवर, ऑक्सिलरी लाइट्स और कई दूसरे एक्सेसरीज मौजूद थीं.
विदेशों में आज भी कायम है Getaway का जलवा
भारत में Getaway भले ही एक निचे सेगमेंट तक सीमित रहा हो, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं थी. खास बात यह है कि हमें Scorpio की तीसरी जनरेशन (जिसे अब Scorpio Classic के नाम से बेचा जाता है) का पिकअप वर्जन देखने को नहीं मिला. वहीं, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यहां तक कि इंडोनेशिया जैसे बाजारों में यह आज भी यूटिलिटी पिकअप खरीदने वाले कस्टमर्स के बीच एक जाना-पहचाना नाम है.
Scorpio Getaway की पावरट्रेन
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल |
| इंजन | 2.6-लीटर CRDe डीजल |
| पावर | 115 PS |
| टॉर्क | 278 Nm |
| ट्रांसमिशन | 5-स्पीड मैनुअल |
| ड्राइवट्रेन | RWD / 4WD |
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को लॉन्च होगा Mahindra BE 6 Formula E Edition, टीजर में दिखे नए C-शेप DRLs
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









