15 अगस्त को लॉन्च होगा Mahindra BE 6 Formula E Edition, टीजर में दिखे नए C-शेप DRLs

Updated:
विज्ञापन

महिंद्रा बीई 6 फॉर्मूला ई एडिशन (फोटो: mahindraelectricsuvs/Instagram)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिंद्रा 15 अगस्त को BE 6 Formula E Edition लॉन्च करने की तैयारी में है. नए मॉडल में C-शेप DRLs, टेल लैंप, Tango Red कलर, ब्लैक अलॉय व्हील्स और Formula E बैज जैसे बदलाव मिलेंगे. इसी दिन BE 6 Sporteq भी पेश होने वाली है.

विज्ञापन

Mahindra ने अपनी स्पोर्टी इलेक्ट्रिक SUV BE 6 के नए अवतार की झलक दिखा दी है. कंपनी जल्द ही इसका BE 6 Formula E Edition पेश करने वाली है.  कंपनी ने पहली बार इस Formula E Edition को नवंबर 2025 में अपनी नई M12Electro रेस कार के साथ पेश किया था. हालांकि, उस समय सामने आया BE 6 Formula E Edition स्टैंडर्ड BE 6 से काफी अलग नजर आया था. इसका डिजाइन और फ्रंट फेसिया पूरी तरह नया था, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देता था. 

विज्ञापन

अब Mahindra ने एक बार फिर नए BE 6 Formula E Edition को टीज किया है. लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है. नए मॉडल में करीब डेढ़ साल पहले लॉन्च हुए स्टैंडर्ड BE 6 का ही डिजाइन और लुक देखने को मिल रहा है.

नए C-शेप वाले लाइट्स

सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिलेगा. नई Formula E Edition में बड़े C-शेप वाले DRLs और टेल लैंप दिए जा सकते हैं, जो स्टैंडर्ड BE 6 से काफी मिलते-जुलते नजर आएंगे. टीजर में इसका Tango Red कलर भी दिखाया गया है, जो इसे और स्पोर्टी लुक देता है.

View on Instagram

Mahindra इस स्पेशल एडिशन को कई कलर ऑप्शन में पेश करना जारी रख सकती है. इसके अलावा Formula E Edition में खास बॉडी डेकल्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स और फ्रंट फेंडर पर Formula E बैज जैसे एक्सक्लूसिव एलिमेंट्स भी देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Mahindra ने टीज किया नया पिकअप, Scorpio N से मिलती है डिजाइन, 14 अगस्त को होगा डेब्यू

अपडेटेड इंटीरियर थीम

नई स्पेशल एडिशन में केबिन को Formula E से इंस्पायर्ड थीम के साथ पेश किया जा सकता है. यही खास इंटीरियर इसे स्टैंडर्ड BE 6 से अलग पहचान देगा. हालांकि, महिंद्रा ने अभी तक केबिन की पूरी जानकारी या तस्वीरें सामने नहीं रखी हैं. ऐसे में 15 अगस्त को होने वाले लॉन्च के दौरान इससे जुड़े और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है.

BE 6 Sporteq भी होगा लॉन्च

महिंद्रा इसी दिन BE 6 का एक और स्पेशल एडिशन BE 6 Sporteq भी पेश कर सकती है. इसमें अलग इंटीरियर थीम के साथ ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप देखने को मिल सकता है. दोनों स्पेशल एडिशन में डिजाइन और केबिन को अलग अंदाज देने की कोशिश होगी, जबकि कार का बेसिक मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Toyota Hyryder का नया Aero Black Edition हुआ लॉन्च, ₹31,999 खर्च कर SUV को मिलेगा नया लुक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola