AI वाला E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान है? जानें सभी वेरिएंट्स की कीमतें और फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

E3 Trion Electric Scooter (Pic: E3 Electric.ai)

E3 Trion ने भारतीय बाजार में तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं. C1, C1X और C2. जानें इनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और रेंज, ताकि आप अपने लिए सही मॉडल चुन सकें.

विज्ञापन

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. हाल ही में E3 Electric.AI ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. यह स्कूटर 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें C1, C1X और C2 शामिल हैं. कंपनी ने इन तीनों वेरिएंट में अलग-अलग बैटरी पैक ऑफर किए हैं, जिसकी रेंज भी एक-दूसरे से अलग है. ऐसे में ग्राहकों को अपने हिसाब से वेरिएंट सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिल जाता है. यदि आपने भी इस स्कूटर को खरीदने का प्लान बनाया है और वेरिएंट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आइए हम आपको सभी के बारे में बताते हैं. 

E3 Trion AI स्कूटर के सभी वेरिएंट्स की कीमत 

कंपनी ने अपने तीनों वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग दाम रखे हैं. यदि आप C1 खरीदना चाहते हैं, तो उसकी एक्स शोरूम बेंगलुरू कीमत 99,999 रुपये है. वहीं, C1X की स्टार्टिंग एक्स शोरूम बेंगलुरू कीमत 1,09,999 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट C2 का शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,19,999 रुपये है. 

कम बजट में शानदार ऑप्शन 

E3 Trion C1 लाइनअप का बेस वेरिएंट है, जिसकी कीमत 99,999 रुपये है. इस स्कूटर में कंपनी की ओर से 2.3kWh वाली रिमूवेबल बैटरी मिलती है. इसके अलावा 2.5kWh की मोटर भी मिलती है. इसकी बैटरी को घर या ऑफिस कहीं भी चार्ज किया जा सकता है. इसकी टॉप स्पीड 67 किलोमीटर प्रति घंटा है. एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह स्कूटर 108 KM की IDC रेंज ऑफर करता है. बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है. इसमें इको और पावर के रूप में 2 मोड मिलते हैं. 

ये भी पढ़ें: 165 km तक की रेंज, रिमूवेबल बैटरी और AI फीचर्स... E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज हुई लॉन्च, जानें कीमत

बेहतरीन रेंज वाला प्रैक्टिकल स्कूटर 

E3 Trion का मिड वेरिएंट C1X है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,09,999 रुपये है. इसमें 3kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक और 2.5kWh का मोटर दिया गया है. इसकी IDC रेंज 165 KM है. बैटरी बड़ी होने के चलते इसे 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 1 घंटे 10 मिनट का समय लगता है. इस स्कूटर में भी इको और पावर के रूप में 2 राइडिंग मोड मिलते हैं. 

E3 Trion  C1X: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट 

E3 Trion का सबसे टॉप वेरिएंट का नाम C1X है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,19,999 रुपये है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kWh का बैटरी पैक लगाया गया है, लेकिन इसमें 3.5kW का पावरफुल मोटर मिलता है. इसकी टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा है. टॉप में आपको 3 अलग-अलग राइडिंग मोड मिलते हैं, जिसमें इको, पावर और स्पोर्ट शामिल हैं. इसकी IDC रेंज 128 KM की है. 

ये भी पढ़ें: जल्द आ रहा है Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्च से पहले जानें इसकी 5 खास बातें

E3 Trion: किस वेरिएंट को चुनें?

सही वेरिएंट अपनी जरूरत के हिसाब से आप चुन सकते हैं. यदि आपकी बजट कम हो या डेली यूज के लिए कोई स्कूटर लेना चाहते हैं, तो E3 Trion C1 को अपना साथी बना सकते हैं. वहीं, रोजाना लंबा सफर या फिर ऑफिस-कॉलेज जाने के लिए E3 Trion C1X को चुन सकते हैं. इन सब के साथ-साथ आपको अच्छी रफ्तार और परफॉर्मेंस चाहिए, तो टॉप वेरिएंट को घर ला सकते हैं 


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola