Mahindra की नई Scorpio N Pik Up की मिली झलक, सड़क पर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप (फोटो: @iamkushhj/Instagram)

Mahindra Scorpio N Pik Up का लगभग प्रोडक्शन-रेडी मॉडल भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुआ है. यह Scorpio N पर बेस्ड डुअल-कैब लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है. इसमें LED लाइट्स और लंबा कार्गो बेड देखने को मिले. आइए देखते हैं वीडियो को.

विज्ञापन

Mahindra इस हफ्ते अपने सालाना इवेंट में कई बड़े ऐलान और नए प्रोडक्ट्स पेश करने की तैयारी में है. कंपनी पहले से ही भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों के लिए कई नई SUVs पर काम कर रही है. इन्हीं में से एक खास मॉडल है Scorpio N Pik Up, जो एक लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक होगा. अब इस अपकमिंग पिकअप का लगभग प्रोडक्शन-रेडी मॉडल भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. आइए देखते हैं इसे.

देखें वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर कुश जोशी (Kushh Joshi) ने शेयर किया है और इसे उन्होंने खुद रिकॉर्ड किया है. वीडियो में एक भारी कैमोफ्लाज के साथ SUV को भीड़भाड़ वाली सड़क पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा सकता है. दरअसल, यह Mahindra की Scorpio N पर बेस्ड पिकअप ट्रक है. महिंद्रा ने कुछ साल पहले Global Pik Up नाम से एक कॉन्सेप्ट पेश किया था. अब सड़क पर नजर आया यह कैमोफ्लाज्ड मॉडल उसी कॉन्सेप्ट से काफी हद तक इंस्पायर्ड लग रहा है.

View on Instagram

टेस्टिंग के दौरान दिखा पिकअप का डिजाइन

वीडियो में नजर आ रहा टेस्ट म्यूल को देखकर लगता है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन लगभग तैयार हो चुका है. पीछे की तरफ LED टेल लैंप के साथ टेलगेट पर एक एक्स्ट्रा LED स्टॉप लैंप भी दिया गया है. इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन Scorpio N SUV से मिलता-जुलता नजर आता है. सामने से देखने पर साफ हो जाता है कि यह एक डुअल-कैब पिकअप ट्रक है.

पीछे की तरफ इसमें सामान ढोने के लिए लंबा कार्गो बेड दिया गया है, जबकि केबिन में चार लोगों के बैठने के लिए ठीक-ठाक जगह नजर आती है. पीछे के दरवाजों की विंडो डिजाइन Scorpio N SUV से थोड़ी अलग है. वहीं, फ्रंट डिजाइन को काफी हद तक Scorpio N जैसा ही रखा गया है. इसमें डुअल-बैरल LED हेडलैंप मिलते हैं, जबकि बंपर के निचले हिस्से में LED फॉग लैंप्स की जोड़ी भी दिखाई देती है.

क्या भारत में लॉन्च होगी Scorpio N Pik Up?

Mahindra Scorpio Getaway को कंपनी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसे इंटरनेशनल मार्केट में बेचती है. भारत में भी Mahindra ने इस SUV को उतारकर अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन यहां इसे वैसी कामयाबी नहीं मिल पाई. Mahindra भले इन पिकअप ट्रकों की भारतीय सड़कों पर लगातार टेस्टिंग कर रही है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी Scorpio N Pik Up को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं. इस सेगमेंट में Toyota और Isuzu जैसी कंपनियां पहले से मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: Toyota Innova Hycross Facelift का नया स्पाई वीडियो आया सामने, केबिन में दिखी नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola