Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: दोनों में कौन-सी बाइक है ज्यादा दमदार? देखें कंपैरिजन
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350 (Pic: Honda & Royal Enfield)
होंडा रेबेल 300 और रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 के बीच सीधी टक्कर है. जानें कौन-सी बाइक इंजन, पावर, टॉर्क और फीचर्स में बाजी मारती है. पेपर पर दोनों का कंपेरिजन देखें.
होंडा रेबेल 300 उन 10 प्रोडक्ट्स में से एक था जिन्हें जुलाई, 2026 में कंपनी ने अपने मेगा लॉन्च इवेंट में इंडिया के लिए डिक्लेयर्ड किया था. फिलहाल, इस सेगमेंट में इसकी सीधी टक्कर रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 से है. रॉयल एनफील्ड के विपरीत, होंडा अपनी बॉबर बाइक के लिए मॉडर्न अप्रोच अपनाती दिख रही है, जिसमें आधुनिक डिजाइन और छोटे लेकिन महत्वपूर्ण टेक्निकल बदलाव शामिल हैं. हालांकि, रेबेल 300 की कीमत या लॉन्च डेट अभी तक जारी नहीं हुई है, लेकिन इसके बारे में इतनी जानकारी उपलब्ध है कि हम पेपर पर गोअन क्लासिक 350 के मुकाबले इसकी खासियतों का पता चला सकते हैं.
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: इंजन और आउट्पुट
| फीचर | होंडा Rebel 300 | रॉयल एनफील्ड Goan Classic 350 |
| इंजन | 286 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड | 349 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड |
| पावर | 30 एचपी | 19.9 एचपी |
| टॉर्क | 27.5 एनएम | 27 एनएम |
| ट्रांसमिशन | 6-स्पीड | 5-स्पीड |
| पावर-टू-वेट रेशियो | 174.42 एचपी/टन | 101.02 एचपी/टन |
दोनों बाइकों के बीच बेसिक अंतर उनके इंजन से ही शुरू होता है. गोअन क्लासिक 350 में काफी पॉपुलर जे-सीरीज का 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो फिलहाल रॉयल एनफील्ड की पांच अलग-अलग मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल हो रहा है. वहीं, होंडा 286 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल कर रही है, जिसे भारत में आखिरी बार CB300R में देखा गया था. ध्यान दें कि रेबेल 300 को भारत में 'नॉर्मल' और ई-क्लच (जिसमें गियर बदलने के लिए क्लच की आवश्यकता नहीं होती) दोनों वेरिएंट्स में पेश किए जाने की उम्मीद है. हालांकि दोनों मोटरसाइकिलें समान टॉर्क प्रदान करती हैं, लेकिन होंडा अधिक पावर जनरेट करती है.
ये भी पढ़ें: TVS Raider 125 या फिर Honda Shine SP 125: ₹1 लाख की बजट में किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: डायमेंशन और वजन
| फीचर | होंडा Rebel 300 | रॉयल एनफील्ड Goan Classic 350 |
| फ्यूल टैंक क्षमता | 11 लीटर | 13 लीटर |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | उपलब्ध नहीं | 170 मिमी |
| कर्ब वजन | 171.9 किलोग्राम | 197 किलोग्राम |
| सीट की ऊंचाई | 691 मिमी | 750 मिमी |
| व्हीलबेस | 1,491 मिमी | 1,400 मिमी |
इन दोनों मोटरसाइकिलों में से गोअन क्लासिक 350 का वजन काफी ज्यादा है. हालांकि, रॉयल एनफील्ड अपनी भारी-भरकम बनावट के लिए जानी जाती है, इसलिए यह बात ज्यादातर लोगों को हैरान नहीं करेगी.वैसे, रॉयल एनफील्ड में होंडा के मुकाबले 2 लीटर बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है, लेकिन होंडा हल्की होने के साथ-साथ काफी कम सीट हाइट और लंबा व्हीलबेस भी देती है.
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: टायर, ब्रेक और सस्पेंशन
| फीचर | होंडा Rebel 300 | रॉयल एनफील्ड Goan Classic 350 |
| टायर (आगे, पीछे) | 130/90-16, 150/80-16 | 100/90-19, 130/90-16 |
| ब्रेक (आगे, पीछे) | 296 मिमी डिस्क, 240 मिमी डिस्क, डुअल-चैनल ABS | 300 मिमी डिस्क, 270 मिमी डिस्क, डुअल-चैनल ABS |
| सस्पेंशन (आगे, पीछे) | टेलिस्कोपिक फोर्क, डुअल शॉक | टेलिस्कोपिक फोर्क, डुअल शॉक |
ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 का H-Smart वेरिएंट है कितना स्मार्ट? खरीदने से पहले जानें इसमें क्या-क्या मिलता है
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: फीचर्स
रेट्रो मॉडल्स में जिस तरह से फीचर्स मिलते हैं उसके मुताबिक, दोनों बाइकों में फीचर्स की लिस्ट सीमित है, लेकिन होंडा को थोड़ा ज्यादा मिलता है. दोनों मोटरसाइकिलों में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड के तौर पर मिलता है, लेकिन उम्मीद है कि होंडा भारत में रेबेल 300 में अंतरराष्ट्रीय मॉडल के नेगेटिव LCD क्लस्टर की जगह फुल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देगी. रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 में अपना ट्रिपर नेविगेशन पॉड स्टैंडर्ड के तौर पर देती है. हालांकि, एक फीचर जो रॉयल एनफील्ड नहीं दे सकती, वह है होंडा का ई-क्लच सिस्टम.
रेबेल 300 में यह सिस्टम गियर बदलने के लिए क्लच दबाने की जरूरत को खत्म कर देता है, जिससे यह बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के समान तो है, लेकिन बिल्कुल वैसा नहीं है. यह बताना जरूरी है कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी 350cc लाइन-अप को स्लिपर क्लच के साथ अपडेट करना शुरू कर दिया है, लेकिन गोवा क्लासिक 350 में अभी तक यह फीचर नहीं आया है.
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: कीमत
होंडा कंपनी की ओर अभी तक कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि रेबेल 300 को नवंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपए से 2.20 लाख रुपये के बीच हो सकती है, जो इसे सीधे गोअन क्लासिक 350 के सामने लाकर खड़ा करेगी. गोअन क्लासिक की एक्स शोरूम कीमत 2.25 लाख रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










