30 से ज्यादा नए फीचर्स के साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ अपडेट, 142km की रेंज भी, कितनी है कीमत?
एम्पीयर मैग्नस जी मैक्स (फोटो: एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स)
Ampere Magnus G Max को नए NxG.io सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के साथ अपडेट किया गया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 30+ नए फीचर्स, 5-इंच डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड और OTA अपडेट मिलते हैं. स्कूटर 3kWh बैटरी के साथ 142km तक की रेंज देता है.
Ampere ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Magnus G Max को नए NxG.io सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के साथ अपडेट किया है. इसकी कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है. कंपनी के मुताबिक, इस अपडेट के बाद स्कूटर में 30 से ज्यादा नए फीचर्स जुड़ गए हैं. इसके साथ ही इसमें नया 5-इंच का डिस्प्ले भी दिया गया है. इससे स्कूटर को यूज करना पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है. आइए डीटेल में जानते हैं कि अपडेट के बाद हमें कौन-कौन से खास फीचर देखने को मिलते हैं.
Ampere Magnus G Max में कौन-कौन से फीचर्स हुए ऐड
- इस स्कूटर में सबसे खास बदलाव के तौर पर क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. हिल होल्ड असिस्ट ढलान पर स्कूटर को पीछे की तरफ खिसकने से रोकता है.
- स्कूटर में अब 5 इंच का डिस्प्ले भी मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा दी गई है. इसके अलावा, फोन में मौजूद ऐप की मदद से स्कूटर को खोज सकते हैं या उसे पिंग कर सकते हैं. यानी पार्किंग में स्कूटर खड़ा करने के बाद उसे ढूंढना भी आसान रहेगा.
- कंपनी ने कनेक्टेड फीचर्स का दायरा भी बढ़ाया है. ऐप के जरिए स्कूटर की रियल-टाइम चार्जिंग सिचुएशन, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और जियोफेंसिंग जैसी जानकारी मिलती है.
- चोरी या स्कूटर को टो किए जाने पर अलर्ट, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, सर्विस बुकिंग और चार्जिंग हिस्ट्री जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं. इतना ही नहीं, ऐप से बैटरी की हेल्थ चेक करने और OTA अपडेट पाने की सुविधा भी मिलती है.
- ये सभी कनेक्टेड फीचर्स Ampere Connect ऐप के जरिए यूज किए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 145km की रेंज, रिमूवेबल बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन, Gen-Z के लिए मार्केट में आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
OTA अपडेट से घर बैठे मिलेंगे नए फीचर
एक और खास फीचर है OTA (Over-the-air) अपडेट. यानी कंपनी जरूरत पड़ने पर बिना सर्विस सेंटर ले जाए ही सॉफ्टवेयर में बदलाव या सुधार कर सकती है. हालांकि, इसका असली फायदा इस बात पर डिपेंड करेगा कि कंपनी कितनी बार और कितने काम के अपडेट देती है.
बैटरी और रेंज
मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. Magnus G Max में 3kWh की LFP बैटरी दी गई है, जिसे 2.4kW की पीक पावर वाली हब-माउंटेड मोटर से जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर IDC के हिसाब से 142 km तक चल सकता है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 65kmph है.
5 साल की वारंटी के साथ मिलेंगे ये कलर ऑप्शन
बैटरी पर 5 साल या 75,000 किलोमीटर की वारंटी मिलती है. कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी करीब 2 लाख किलोमीटर तक चल सकती है. कलर की बात करें तो स्कूटर डुअल-टोन शेड्स में आता है. इसमें नया Cinnamon Copper कलर जोड़ा गया है, जबकि Monsoon Blue और Matcha Green जैसे ऑप्शन पहले से मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 265km की रेंज, सामान रखने के लिए 35L की जगह भी, फैमिली के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










