Toyota Hyryder का नया Aero Black Edition हुआ लॉन्च, ₹31,999 खर्च कर SUV को मिलेगा नया लुक

Updated:
विज्ञापन

टोयोटा हाइराइडर एयरो ब्लैक एडिशन (फोटो: toyotabharat.com)

Toyota ने Urban Cruiser Hyryder का नया Aero Black Edition लॉन्च किया है. इसमें ₹31,999 का स्टाइलिंग पैकेज आपको मिलेगा. इस पैकेज में SUV के एक्सटीरियर को ब्लैक फिनिश देकर ज्यादा स्टाइलिश लुक दिया गया है. यह G(O) और V वेरिएंट के साथ मिलेगा.

विज्ञापन

Toyota ने भारत में Urban Cruiser Hyryder का नया Aero Black Edition लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी ने SUV के लिए एक खास स्टाइलिंग पैकेज पेश किया है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये रखी गई है. यह पैकेज लिमिटेड समय के लिए मौजूद रहेगा और स्टॉक खत्म होने तक ही इसे Toyota डीलरशिप से खरीदा जा सकेगा.

Aero Black Edition सिर्फ Midnight Black कलर में मिलेगा. इसे G(O) और V वेरिएंट के साथ पेश किया गया है. खास बात यह है कि दोनों वेरिएंट में Neo Drive पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिलेगा.

कितनी है कीमत?

कीमत की बात करें तो G(O) वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.87 लाख रुपये है, जबकि V वेरिएंट 16.42 लाख रुपये से शुरू होता है. अगर इसमें Aero Black पैकेज लेते हैं, तो G(O) की कीमत 15.19 लाख रुपये और V की कीमत 16.74 लाख रुपये हो जाएगी.

₹31,999 खर्च करने पर क्या-क्या मिलेगा?

नए Aero Black पैकेज में Toyota ने Hyryder के लुक को ही बदला है. इसमें गाड़ी के कई हिस्सों पर मिलने वाली क्रोम की जगह ब्लैक फिनिश दी गई है. इसमें आगे की ग्रिल, हेडलाइट के आसपास का हिस्सा और पीछे का टेलगेट ट्रिम शामिल है. आगे के बंपर के नीचे जो हिस्सा पहले सिल्वर रंग में था, उसे भी ब्लैक कर दिया गया है.

इसके अलावा, गाड़ी के आगे और पीछे वाले स्पॉयलर पर भी ब्लैक फिनिश मिलेगी. साथ ही, इसमें Aero Black Limited Edition का खास बैज भी दिया गया है. इन बदलावों के बावजूद गाड़ी का बेसिक डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है.

फोटो: toyotabharat.com
फोटो: toyotabharat.com

अगर कस्टमर्स गाड़ी को अपनी पसंद के हिसाब से और ज्यादा ब्लैक लुक देना चाहते हैं, तो Toyota एक अलग All Black Package भी दे रही है. इसे डीलरशिप से एक्स्ट्रा पैसे देकर लगवाया जा सकता है. ध्यान रहे, यह पैकेज Aero Black Edition से अलग है.

ये भी पढ़ें: Mahindra ने टीज किया नया पिकअप, Scorpio N से मिलती है डिजाइन, 14 अगस्त को होगा डेब्यू

Toyota Hyryder की पावरट्रेन

Toyota Hyryder के Aero Black Edition में कंपनी ने इंजन, सस्पेंशन या गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया है. इसका पेट्रोल मॉडल 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन के साथ आता है, जो 103 hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क देता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. कुछ वेरिएंट में 2-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलता है.

Hyryder का CNG मॉडल CNG पर चलने के दौरान 88 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है. इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. हालांकि, Aero Black Edition में CNG वाला मॉडल नहीं मिलेगा.

वहीं, इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का यूज करता है. इसमें 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है और पूरा सिस्टम 115 hp की पावर देता है. इसमें 0.60kWh की लिथियम-आयन बैटरी और e-CVT गियरबॉक्स मिलता है. इस मॉडल में पावर सिर्फ आगे के पहियों तक पहुंचती है.

ये भी पढ़ें: ऑल-ब्लैक लुक में और भी स्टाइलिश हुई Hyundai Exter, ₹8.13 लाख में लॉन्च हुआ नया Knight Edition


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola