Hero Pleasure Plus vs Honda Dio 110: ₹75 हजार तक बजट में कौन-सा स्कूटर होगा बेहतर? देखें कंपैरिजन

Updated:
विज्ञापन

Hero Pleasure Plus vs Honda Dio 110 (Pic: Hero & Honda)

₹75 हजार के बजट में नया स्कूटर खरीदना चाहते हैं? Hero Pleasure Plus और Honda Dio 110 दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं. हम इन दोनों की इंजन, परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमत की तुलना करेंगे ताकि आप अपने लिए सही स्कूटर चुन सकें.

विज्ञापन

अगर आपका बजट 75 हजार रुपये के आसपास है और आप अपने रोज के कामों के लिए एक नया और बढ़िया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हीरो प्लेजर प्लस (Hero Pleasure Plus) और होंडा डिओ 110 (Honda Dio Standard) दोनों ही बहुत ही पॉपुलर ऑप्शन हैं. भारत के स्कूटर मार्केट में इन दोनों ही गाड़ियों की काफी मांग रहती है. एक तरफ जहां हीरो प्लेजर प्लस अपने हल्के वजन और शानदार माइलेज के लिए जाना जाता है, वहीं दूसरी तरफ होंडा डिओ अपने स्पॉटी लुक और भरोसेमंद इंजन के लिए जाना जाता है. आइए इंजन से लेकर फीचर्स तक दोनों की तुलना करके समझते हैं कि आपके लिए कौन-सा स्कूटर बेहतर रहेगा.

Hero Pleasure Plus vs Honda Dio 110: इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन के मामले में दोनों ही स्कूटर काफी दमदार हैं. हीरो प्लेजर प्लस में 110.9 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 8.05 bhp की पावर और 8.70 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह स्कूटर चलाने में बहुत ही आसान है और शहर के ट्रैफिक में इसे संभालना काफी सहज रहता है. दूसरी तरफ होंडा डिओ 110 में 109.51 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 7.75 bhp की पावर और 9.03 Nm का टॉर्क देता है. होंडा का इंजन अपनी स्मूथ राइड और लंबा राइडिंग एक्सपिरियंस के लिए जाना जाता है.

ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 का H-Smart वेरिएंट है कितना स्मार्ट? खरीदने से पहले जानें इसमें क्या-क्या मिलता है

Hero Pleasure Plus vs Honda Dio 110: डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो हीरो प्लेजर प्लस को एक क्लासी और सिंपल लुक दिया गया है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इसमें आपको एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड स्टैंड इंडिकेटर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट जैसे काम के फीचर्स मिलते हैं. वहीं होंडा डिओ 110 का लुक काफी स्पॉटी और मॉडर्न है, जो खासकर युवाओं को ज्यादा अट्रैक्टिव करता है. डिओ में आपको कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS), साइलेंट स्टार्टर और ट्यूबलेस टायर जैसे आधुनिक फीचर्स देखने को मिलते हैं.

Hero Pleasure Plus vs Honda Dio 110: कीमत और बजट

कीमत की बात करें तो दिल्ली में हीरो प्लेज़र प्लस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 77,162 रुपये है. वहीं होंडा डिओ 110 स्टैंडर्ड वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 70,809 रुपये है. कीमत के मामले में होंडा डिओ आपको लगभग 6 हजार रुपये सस्ती पड़ती है, जो आपके 75 हजार रुपये के बजट में बिल्कुल सही बैठती है. हीरो प्लेजर प्लस की कीमत बजट से थोड़ी सी ऊपर जरूर जाती है, लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स और कंफर्ट इसकी कीमत को सही ठहराते हैं.

ये भी पढ़ें: Bajaj Chetak से अपग्रेड करना है? इन 5 ई-स्कूटर्स में मिलेगा रेंज और फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बीनेशन

आपके लिए कौन-सा स्कूटर रहेगा सही?

फैसला आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है. अगर आप एक ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो चलाने में हल्का हो, जिसे परिवार का कोई भी सदस्य आसानी से चला सके और जिसमें क्लासी लुक मिले, तो हीरो प्लेजर प्लस आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. लेकिन अगर आपका बजट बिल्कुल 75 हजार रुपये के अंदर है और आप स्पॉटी लुक के साथ होंडा की भरोसेमंद इंजन क्वालिटी चाहते हैं, तो होंडा डिओ 110 स्टैंडर्ड आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित होगा.


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola