Fact Check: एकता कपूर के Naagin 7 में हुई श्वेता तिवारी की एंट्री! सापों के बीच नागिन लुक में ग्लैमरस फोटो वायरल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Apr 2025 9:15 AM
Shweta Tiwari Viral Naagin Look
Fact Check: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह ग्लैमरस नागिन लुक में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद एकता कपूर के शो 'नागिन 7' में उनकी एंट्री की खबर तेज है. हालांकि, यह सच है या नहीं, आइए आपको बताते हैं.
Fact Check: मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ के अबतक 6 सीजन आ चुके हैं, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. अब सीरियल के अगले सीजन यानी ‘नागिन 7’ को लेकर काफी बज बना हुआ है. फैंस शो में लीड एक्ट्रेस कौन होगी, यह जानने के लिए बेहद एक्ससाइटेड हैं. अबतक कई एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आ चुके हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ईशा मालवीय के नागिन बनने की खबरें तेज थीं. हालांकि, इसपर कोई आधिकरिक ऐलान नहीं किया गया.
इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसने दर्शकों की धड़कने तेज कर दी हैं. यह तस्वीर श्वेता तिवारी की है, जिसकी नागिन लुक में सापों से घिरी एक ग्लैमरज फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. कुछ यूजर्स का कहना है कि नागिन 7 में श्वेता नजर आ सकती हैं. हालांकि, अब इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है, आइये आपको बताते हैं.
क्या है श्वेता तिवारी के वायरल फोटो की सच्चाई?
श्वेता तिवारी के इस वायरल फोटे की बात करें तो इस तस्वीर में श्वेता तिवारी को गोल्डन ड्रेस में नागिन लुक में देखा जा सकता है. इस तस्वीर में उनका लाउड मेकअप और कर्ली हेयरस्टाइल है. साथ ही अपनी गोल्डन ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ईयररिंग्स भी पेयर किए हैं. उनके आसपास तीन सांप भी दिखाई पड़ रहे हैं. कुल मिलाकर उनकी यह तस्वीर काफी आकर्षित है. अब इस वायरल तस्वीर की सच्चाई की जाए तो यह एक फेक फैनमेड फोटो है. जिसका मतलब है कि श्वेता तिवारी नागिन 7 में कास्ट नहीं की जा रही हैं. हालांकि, कभी भविष्य में यह बात सच निकलती है तो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
नागिन में कर चुकी हैं काम
श्वेता तिवारी ने साल 2007 में आए शो ‘नागिन’ में काम किया था. इसमें वह रानी सुरमाया के किरदार में नजर आई थीं. दर्शकों ने इस शो में उनके काम को काफी पसंद किया था. इस शो में सायंतनी घोष नागिन के रूप में दिखी थीं.
यह भी पढ़े: Indian Idol 15 Winner: कौन है इंडियन आइडल 15 की विनर मानसी घोष? जीती लाखों की प्राइज मनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










