Padma Awards 2026: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, नम आंखों से पत्नी हेमा मालिनी ने लिया सम्मान

पति धर्मेंद्र के पद्म विभूषण सम्मान को ग्रहण करतीं हेमा मालिनी, फोटो- इंस्टाग्राम
Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी इमोशनल नजर आईं. उन्होंने कहा कि सनी, बॉबी और पूरा परिवार इस सम्मान पर गर्व महसूस कर रहा है.
Padma Awards 2026: भारत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ दे दिया गया है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित खास समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान उनकी पत्नी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को सौंपा. इस दौरान माहौल काफी इमोशनल नजर आया. जैसे ही धर्मेंद्र के नाम की अनाउंसमेंट हुई, हेमा मालिनी हाथ जोड़कर स्टेज की तरफ बढ़ीं. उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे थे.
पिता को याद कर नम हुईं अहाना की आंखें
हेमा मालिनी इस समारोह में हल्के गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंचीं. उनके साथ बेटी अहाना देओल भी मौजूद थीं. अवॉर्ड लेते समय हेमा मालिनी काफी भावुक नजर आईं, जबकि अहाना देओल भी अपने पिता को याद कर रोती दिखाई दीं. अब इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं.
यहां देखें वीडियो-
#WATCH | Delhi | Padma Vibhushan awarded to legendary veteran actor late Dharmendra by President Droupadi Murmu
— ANI (@ANI) May 25, 2026
BJP MP Hema Malini received the honour awarded to her late husband and legendary actor for his contribution in the field of Arts
(Video source: President of… pic.twitter.com/HglPJJAXRl
पूरे परिवार के लिए गर्व का पल
इससे पहले Hindustan Times से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा था कि यह उनके पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है. उन्होंने बताया कि अहाना उनके साथ दिल्ली आई हैं, जबकि ईशा देओल किसी वजह से समारोह में शामिल नहीं हो सकीं. वहीं सनी देओल, बॉबी देओल और परिवार के बाकी सदस्य भी धर्मेंद्र को मिले इस सम्मान से बेहद खुश हैं.
इस साल इन सितारों को भी मिला सम्मान
भारत सरकार ने इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है. इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं.
धर्मेंद्र के अलावा साउथ सुपरस्टार ममूटी को पद्म भूषण दिया गया है. वहीं मशहूर सिंगर अलका याग्निक, अभिनेता आर माधवन, प्रसेनजीत चटर्जी, अरविंद वैद्य और अनिल कुमार रस्तोगी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को भी मरणोपरांत पद्म श्री दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Karuppu की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तमिलनाडु दौरे पर निकले आरजे बालाजी, फैंस का प्यार देख बोले- मैं सच में आभारी हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










