Karuppu की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तमिलनाडु दौरे पर निकले आरजे बालाजी, फैंस का प्यार देख बोले- मैं सच में आभारी हूं

Updated:
विज्ञापन
Karuppu की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तमिलनाडु दौरे पर निकले आरजे बालाजी, फैंस का प्यार देख बोले- मैं सच में आभारी हूं

करुप्पु सक्सेस टूर पर आरजे बालाजी, फोटो- इंस्टाग्राम

Karuppu: सूर्या और तृषा कृष्णन की नई तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म की बंपर सफलता के बाद डायरेक्टर आरजे बालाजी खुद फैंस का शुक्रिया अदा करने पूरे तमिलनाडु के दौरे पर निकले हैं.

विज्ञापन

Karuppu: साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फिल्म की शानदार सफलता को करीब से देखने और फैंस का धन्यवाद करने के लिए डायरेक्टर आरजे बालाजी पूरे तमिलनाडु के सक्सेस टूर पर निकल पड़े. पिछले तीन दिनों में उन्होंने करीब 1,200 किलोमीटर का सफर तय किया, 11 जिलों का दौरा किया और 15 थिएटर शोज में जाकर दर्शकों से मुलाकात की.

आरजे बालाजी ने किया बड़ा सक्सेस टूर

अपने इस सक्सेस टूर के दौरान आरजे बालाजी मदुरै भी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजा की और फैंस से मुलाकात की. इसी दौरान एक बेहद प्यारा नजारा देखने को मिला. वहां एक छोटा बच्चा फिल्म में सूर्या के किरदार ‘करुप्पु’ की तरह तैयार होकर पहुंचा था. बच्चे ने वही स्टाइल के कपड़े पहने थे और नकली मूंछ भी लगाई हुई थी.

उस बच्चे को देखकर आरजे बालाजी काफी खुश हो गए. उन्होंने उसे गोद में उठाकर फोटो खिंचवाई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस का इतना प्यार और फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखकर डायरेक्टर भी इमोशनल नजर आए. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दर्शकों का दिल से धन्यवाद किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अविश्वसनीय प्यार और यादगार कोर मेमोरी अनलॉक हुई..!!! मैं सच में विनम्र और आभारी हूं.”

यहां देखें आरजे बालाजी की पोस्ट-

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में खुद डायरेक्टर आरजे बालाजी ने भी एक रोल निभाया है. वह ‘बाय कनन’ नाम के एक चालाक और बेईमान वकील बने हैं, जो एक सीधे-साधे आदमी (इंद्रंस) और उसके परिवार को धोखा देता है. जब इंसानों का पाप बढ़ जाता है, तब धरती पर एंट्री होती है सुपरस्टार सूर्या की. सूर्या इस फिल्म में ‘करुप्पन’ नाम के एक पूजनीय भगवान (रक्षक देवता) के रूप में धरती पर आते हैं. वह उन बुरे इंसानों को सबक सिखाते हैं और गरीबों को इंसाफ दिलाते हैं. फिल्म में तृषा ने ‘प्रीति’ नाम की लड़की का रोल किया है.

कमाई के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड

यह फिल्म सूर्या के पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. रिलीज के सिर्फ 10 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 234.78 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई कर ली है. अकेले भारत में ही यह फिल्म 150 करोड़ रुपये कमाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle में भोजपुरी आइटम बॉय बनेंगे अक्षय कुमार, नए अवतार ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola