Toxic Box Office Preview: टॉक्सिक की कहानी कितनी दमदार? डबल रोल में यश, ओपनिंग डे पर छापेगी इतने नोट, टिकट लेने से पहले पढ़ें प्रीव्यू
टॉक्सिक फिल्म की स्टारकास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Toxic Box Office Preview: यश 4 साल बाद टॉक्सिक के साथ थियेटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है. मूवी में उनका डबल रोल दर्शकों को देखने को मिलेगा. CBFC ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है. वहीं इसका रनटाइम 3 घंटे 12 मिनट बताया जा रहा है. आइये एक नजर डालते हैं इसके बॉक्स ऑफिस प्रीव्यू पर.
Toxic Box Office Preview: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' कुछ ही घंटों में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ये गैंगस्टर एक्शन ड्रामा सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट कर चुकी है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगे.
Yash Double Role In Toxic: टॉक्सिक में यश का डबल रोल?
टॉक्सिक में यश लीड रोल में हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह राया और रूमी नाम के ड्यूल कैरेक्टर सेटअप में नजर आ सकते हैं. कियारा आडवाणी फिल्म में नादिया का किरदार निभा रही हैं, जो रूमी की मां हैं. वहीं नयनतारा गंगा के रोल में हैं, जिन्हें राया की बहन बताया गया है. रुक्मिणी वसंत मेलिसा नाम की आर्म्स डीलर के किरदार में हैं. हुमा कुरैशी एलिजाबेथ और तारा सुतारिया रेबेका के रोल में दिखाई देंगी. फिल्म में अक्षय ओबेरॉय टोनी, सुदेव नायर कर्माडी और डैरेल डी’सिल्वा सल्वाडोर के किरदार में नजर आएंगे.
View on Instagram
Toxic Story: क्या है टॉक्सिक की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसे गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गोवा में वफादारी, सही-गलत की जंग और खुद को सुधारने की कोशिश के बीच फंसा हुआ है. यहां हर तरफ हिंसा और जलन का माहौल है और उसके लिए प्यार के साथ-साथ खुद को दोबारा सही साबित करने की राह भी आसान नहीं है. फिल्म की दुनिया काफी डार्क और इंटेंस होने वाली है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस किरदार देखने को मिलेंगे. कहानी ये भी दिखाएगी कि अंधेरे से भरी इस दुनिया में प्यार पाने के लिए आखिर कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है.
Toxic CBFC Certificate: टॉक्सिक को मिला A सर्टिफिकेट
टॉक्सिकपहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी. बाद में मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन के चलते इसकी रिलीज डेट को 4 जून किया गया और फिर इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन डील्स के चलते इसे दोबारा शेड्यूल किया गया. अब CBFC ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है. खास बात ये है कि फिल्म के विजुअल्स में कोई कट नहीं लगाया गया है. हालांकि, ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन में दो शब्दों को म्यूट कर उनकी जगह दूसरे शब्द इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं. फिल्म में एंटी-स्मोकिंग और एंटी-ड्रिंकिंग डिस्क्लेमर भी जरूरी किए गए हैं.
View on Instagram
Toxic Runtime: 3 घंटे 12 मिनट लंबी होगी फिल्म
टॉक्सिक का रनटाइम 3 घंटे 12 मिनट बताया गया है, यानी ये 2026 की लंबी थिएट्रिकल रिलीज में से एक होगी. इतने लंबे रनटाइम से अंदाजा लगाया जा रहा है कि गीतू मोहनदास ने फिल्म में कहानी, कैरेक्टर आर्क्स और बड़े एक्शन सीक्वेंस को काफी स्पेस दिया है.
Toxic Shooting Location: कहां-कहां शूट हुई है टॉक्सिक
टॉक्सिक की शूटिंग के लिए कई रियल लोकेशन्स का रुख किया गया. बेंगलुरु पैलेस और पीन्या बेल्ट, मुंबई की फिल्म सिटी, मड आइलैंड, गोवा के पालोलेम बीच, तमिलनाडु के तूतीकोरिन और राजस्थान के जयपुर शामिल है.
View on Instagram
Toxic Starcast Fees: स्टारकास्ट को कितनी फीस मिली?
यश सिर्फ फिल्म में लीड रोल नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश ने इस प्रोजेक्ट के लिए अलग से कोई एक्टिंग फीस चार्ज नहीं की है. कियारा आडवाणी को करीब 15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. नयनतारा की फीस लगभग 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. रुक्मिणी वसंत की फीस करीब 3 से 5 करोड़ रुपये, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया को कथित तौर पर 3 से 5 करोड़ रुपये के आसपास फीस मिलने की खबरें हैं. हालांकि, ये सभी फीस के आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और मेकर्स या स्टार्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
View on Instagram
Toxic Box Office Prediction: टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर कितना कर सकती है कमाई
Sacnilk के मुताबिक, 25 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक, यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने भारत भर में ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग में 35.31 करोड़ रुपये की कमाई की है. सभी भाषाओं में 19,704 शो के लिए 10.16 लाख टिकट बिके हैं. ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर कमाई बढ़कर 45.13 करोड़ रुपये हो जाती है. मूवी को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और इंग्लिश में रिलीज किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Toxic: ‘तबाही’ के बोल्ड सीन्स पर कियारा हुईं ट्रोल, यश ने किया सपोर्ट, बोले- जो सही लगे, वही करो
ये भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: यश की टॉक्सिक ने मचाया गदर, रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर किया तगड़ा कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए