Haiwaan Trailer X Review: हैवान हिट या फुस्स... ट्रेलर देख नेटिजन्स बोले- रोंगटे खड़े कर देने वाला, ओवनिंग डे कलेक्शन भी किया रिवील

Updated:
विज्ञापन

हैवान फिल्म का पोस्टर

Haiwaan Trailer X Review: हैवान का ट्रेलर देख नेटिजन्स अक्षय कुमार और सैफ अली खान के लुक को जबरदस्त और दिल थाम देने वाला बता रहे हैं. उन्होंने ने तो ओपनिंग डे कलेक्शन भी रिवील कर दिया. आप भी देखें ट्रेलर और पढ़ें रिव्यू.

विज्ञापन

Haiwaan Trailer X Review: कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले अक्षय कुमार अब एकदम डार्क और खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं, ‘हैवान’ का ट्रेलर इशारा करता है कि इस बार उनका किरदार कितना रहस्यमयी और खौफनाक होने वाला है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 17 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

विज्ञापन

Haiwaan Trailer Out: हैवान का धांसू ट्रेलर आउट

करीब 2 मिनट 34 सेकंड का ट्रेलर शुरू से काफी इंटेंस लगता है. जिसमें बैकग्राउंड से आवाज आती है, सर उसने मुझे देख लिया सर... अब वो मुझे मार देगा, मुझे बचा लो, उसके हाथ में चाकू है. फिर जोर से चिल्लाने की आवाज आती है. तभी सैफ अली खान दिखाए देते हैं, जिसे अक्षय बड़े ही शातिर नजर से देखते हैं. उसके बाद शहर में मर्डर का खौफ बढ़ता है, क्योंकि एक किलर लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहा होता है. सैफ के किरदार को नेत्रहीन शख्स के तौर पर दिखाया गया है, जो इस पूरी मिस्ट्री के बीच फंस जाता है.

View on Instagram

Haiwaan Trailer Story: मिस्ट्री कलर का कैसे होगा भंडाफोड़

कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब एक नेत्रहीन लिफ्टमैन, जो सिंगल फादर भी है, एक खतरनाक क्रिमिनल को मर्डर करते हुए देख लेता है. किलर को लगता है कि वो शख्स उसे पहचान ही नहीं सकता, इसलिए उसका राज कभी सामने नहीं आएगा. यहां गेम पूरी तरह पलट जाता है. सैफ के किरदार की तेज सुनने की क्षमता, सूंघने की ताकत और सिर्फ आवाज से लोगों को पहचान लेने की स्किल उसे इस मर्डर की गुत्थी सुलझाने में मदद करती है.

Haiwaan Trailer Review: नेटिजन्स को कैसी लगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म

हैवान का ट्रेलर देखकर जोगिंदर टुटेजा ने लिखा, ''हैवान का ट्रेलर शानदार है, जिसमें गहराई, रोमांच, सस्पेंस और रहस्य का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. ट्रेलर फिल्म की कहानी और उसके पूरे मूड को अच्छे से दिखाता है, लेकिन साथ ही ये सस्पेंस भी बनाए रखता है कि आखिर ‘हैवान’ का असली मकसद क्या है. #अक्षयकुमार को एक बिल्कुल नए अवतार में देखने के लिए तैयार हो जाइए, जहां उनका बेबाक और दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगा. वहीं #सैफ अली खान को एक अंधे और प्रताड़ित व्यक्ति के किरदार में देखना दिलचस्प होगा. अब 11 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रियदर्शन फिल्म को देखने के लिए तैयार हो जाइए.''

Akshay Kumar Villian Role: विलेन रोल में छाए अक्षय कुमार

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ''अक्षय कुमार विलेन के रोल में... सैफ अली खान अंधे हैं, लेकिन शक्तिहीन नहीं, प्रियदर्शन एक बार फिर कैमरे के पीछे.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''हैवान का ट्रेलर देखने में 2016 की फिल्म 'हश' पर बेस्ड लग रही है, हालांकि यह 2016 में बनी फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है. एक वर्ड में रिव्यू: अच्छी है, लेकिन उतनी दिलचस्प नहीं... पहले दिन 7 करोड़ से अधिक की ओपनिंग.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''#हैवान का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला, दिल थाम देने वाला थ्रिलर और सर्वाइवल का एहसास दिला रहा है.जबरदस्त और हाई स्पीड. अक्षय कुमार… वो बेहद डरावने लग रहे हैं. एकदम खूंखार. शायद सालों में उनका सबसे क्रूर अवतार.''


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola