पलामू में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने सोते समय उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन
Palamu Crime News

आरोपी के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ और वहां पर मौजूद पुलिस

Palamu Crime News: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत लोहरा गांव में एक पिता अगस्त महतो ने अपनी 20 वर्षीय बेटी अंजनी कुमारी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. आरोपी पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu Crime News, पलामू: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 20 वर्षीय बेटी अंजनी कुमारी की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. ऑनर किलिंग (सम्मान के नाम पर हत्या) की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता अगस्त महतो मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता, घर में होता था विवाद

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अंजनी कुमारी का दारूडीह गांव के किसी युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. बेटी के इस प्रेम प्रसंग से पिता अगस्त महतो काफी समय से बेहद नाराज चल रहे थे. इसी बात को लेकर अक्सर घर में बाप-बेटी के बीच विवाद और अनबन होती रहती थी.

Also Read: देवघर के नए डीसी ने संभाला पदभार, श्रावणी मेला की तैयारी को बताया पहली प्राथमिकता

रात में सोते समय कमरे में घुसकर किया ताबड़तोड़ वार

बताया जाता है कि रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो रहे थे. इसी दौरान मध्य रात्रि में आरोपी पिता अगस्त महतो गुस्से में अपनी बेटी के कमरे में दाखिल हुआ. उसने बिस्तर पर सो रही अपनी ही बेटी पर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. कुल्हाड़ी से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने के कारण तड़प-तड़प कर युवती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीण, पुलिस ने कुल्हाड़ी की बरामद

वारदात के बाद घर के भीतर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने तुरंत इस जघन्य हत्याकांड की सूचना स्थानीय लेस्लीगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह पुलिस टीम लोहरा गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी को भी घटनास्थल से बरामद कर लिया है.

थाना प्रभारी बोले- जल्द होगी आरोपी पिता की गिरफ्तारी

लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग के विरोध में की गई हत्या (ऑनर किलिंग की आशंका) का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और फरार आरोपी पिता अगस्त महतो को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

Also Read: आज से नौतपा की हो गई शुरुआत, दो जून तक तपेगी धरती

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola