Palamu News: जमीन पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आई गाभिन भैंस, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

मृत भैंस से लिपटकर रोती महिला, मौजूद ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

हरिहरगंज के बभंडी पंचायत में बिजली विभाग की लापरवाही से एक पशुपालक की गर्भवती भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

हरिहरगंज,पलामू: पीपरा प्रखंड क्षेत्र की बभंडी पंचायत अंतर्गत मंजुरहा मौजा में बुधवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक पशुपालक को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. विद्युत प्रवाहित एलटी तार की चपेट में आने से ढाब कला गांव निवासी जयराम मेहता की करीब चार वर्ष की भैंस की मौके पर ही मौत हो गयी. भैंस दो माह की गाभिन थी. घटना के बाद पशुपालक के परिवार में मायूसी छा गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जयराम मेहता ने बताया कि घटनास्थल पर एलटी तार करीब दो माह से जमीन पर गिरा हुआ था. इसकी सूचना विद्युत विभाग को भी दी गयी थी. इसके बावजूद तार को हटाने या बिजली आपूर्ति बंद करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी. बुधवार को भैंस चरते हुए विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गयी, जिससे करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी.

मुआवजे की मांग

पशुपालक ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण उसकी भैंस की जान गयी है. उन्होंने बताया कि भैंस परिवार की जीविका का प्रमुख साधन थी. पशुपालक ने विद्युत विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है.

घटना की सूचना मिलने पर सहायक पशु चिकित्सक अमित उर्फ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मौके पर घूरा पासवान, विदेशी भुईयां, राकेश यादव, बौद्ध भुईयां, मुकेश मेहता, भूरा ठाकुर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola