साइबर अपराधियों ने पलामू डीसी का बना दिया फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

पलामू के डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत.

साइबर अपराधियों ने पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है. इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए जिले के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेजकर संपर्क साधा जा रहा है. मामला संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Cyber Fraud: साइबर अपराधियों ने पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बना लिया है. इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए जिले के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेजकर संपर्क साधा जा रहा है. मामला संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

अनजान नंबरों से रहें सावधान

सूचना भवन स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों और आम जनता को सचेत रहने की अपील की है. प्रशासन ने साफ कहा है कि उपायुक्त या जिला प्रशासन के नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या व्हाट्सऐप चैट पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. आधिकारिक संवाद केवल प्रामाणिक माध्यमों से ही किया जाता है.

इसे भी पढ़ें: 1993 में धनबाद के फंड क्लर्क ने ली थी 300 रुपये की घूस, 33 साल बाद झारखंड हाईकोर्ट ने घटायी सजा

साइबर थाने को दें सूचना

फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप या यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश की सत्यता पहले जांच लें. जिला प्रशासन ने अपील की है कि ऐसा कोई भी फर्जी अकाउंट या संदेश मिलने पर इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दें या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायें

इसे भी पढ़ें: बाल विज्ञान प्रदर्शनी में पलामू के छात्रों का जलवा, छह विद्यार्थी नेशनल चिल्ड्रेन साइंस एक्जिबिशन के लिए चयनित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola