देवघर के नए डीसी ने संभाला पदभार, श्रावणी मेला की तैयारी को बताया पहली प्राथमिकता 

Updated:
विज्ञापन

देवघर के 48वें डीसी के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला पदभार

Deoghar News : देवघर के नए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने पदभार संभालते ही श्रावणी मेला की बेहतर तैयारी को अपनी पहली प्राथमिकता बताया. उन्होंने सभी स्टेक होल्डरों के साथ समन्वय बनाकर आयोजन को सफल बनाने की बात कही.

विज्ञापन

देवघर से कुंदन की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Deoghar News : झारखंड के देवघर जिले के  48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने योगदान देकर निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए नए डीसी ने कहा कि आगामी राजकीय श्रावणी मेला की बेहतर तैयारी कर भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, जिससे श्रद्धालु आराम से बाबा का दर्शन और जलार्पण कर सकें. 

समीक्षा बैठक कर तैयारियों की ली जा रही जानकारी

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर पदाधिकारियों से जानकारी ली जा रही है. कांवर यात्रा में आने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभूति लेकर अपने घर लौटें, जिससे राज्य सरकार की छवि एवं गरिमा को और ऊंचाई मिले.

बेहतर समन्वय और सुचारू व्यवस्था पर जोर

नए डीसी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि आमजनों के अलावा सभी स्टेक होल्डर, मीडियाबंधु, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो. इससे सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहूलियत होगी.

जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि जिले की विधि व्यवस्था बनी रहे तथा दैनिक गतिविधियों का बेहतर माहौल में निष्पादन हो, इसके लिए प्रशासन लगातार कार्य करेगा. लोगों को सुगमतापूर्वक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में रहेगा. साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाने और योग्य लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें : Deoghar News : मथुरापुर में सात घंटे का रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक, आठ ट्रेनें रद्द, कई घंटों विलंब से चलीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola