जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, रॉड-कुल्हाड़ी से हमले का आरोप

Updated:
विज्ञापन

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. रड और कुल्हाड़ी से हमले के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू की.

विज्ञापन

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव में जमीन पर काम कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, हथियार से हमला और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कुंडा थाना में आवेदन दिया है. पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोहे की रॉड से सिर पर वार करने का आरोप

एक पक्ष के 18 वर्षीय उपेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि 21 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे मौजा बरमुरिया स्थित उनकी जमीन पर रामलाल यादव, सीताराम यादव और कामेश्वर यादव जबरन काम कर रहे थे. विरोध करने पर मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है. उपेंद्र ने तीनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. उसने अपनी जमीन को कथित भू-माफिया से बचाने की गुहार लगायी है.

कुल्हाड़ी से सिर पर वार करने का आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष के 51 वर्षीय रामलाल यादव ने कुलदीप यादव, सिकंदर यादव, उपेंद्र यादव और कुलदीप यादव की पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि विवाद के दौरान उपेंद्र यादव ने उनका हाथ पकड़ लिया और कुलदीप यादव ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर जख्मी कर दिया. इससे उनकी आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी है.

बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति से भी मारपीट का आरोप

रामलाल यादव ने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचे सीताराम यादव के साथ भी मारपीट की गयी, जिससे उनकी पीठ और बांह में चोट लगी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola