केक में दवा खिलाकर मंगलसूत्र उड़ाने का मामला, 4 दिन बाद दो आरोपी गिरफ्तार
नगर पुलिस ने मंगलसूत्र चोरी करने की आरोपी व उसके दोस्त को किया गिरफ्तार. | Prabhat Khabar Network
देवघर में नौकरी की खुशी में केक लाई महिला ने बेहोश कर लूटा मंगलसूत्र. सीसीटीवी से खुला राज, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा. सोने के गहने बरामद.
देवघर : केक में दवा खिलाकर महिला को बेहोश करने और उसका मंगलसूत्र ले जाने के मामले में नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आपके शहर में
सीसीटीवी से खुला राज, दो आरोपी गिरफ्तार
घटना को लेकर पंकज कुमार गोस्वामी ने 22 अगस्त 2026 को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कास्टर टाउन निवासी ज्योति कुमारी और कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुलमपुर निवासी मोहम्मद सिराजुद्दीन की संलिप्तता का पता लगाया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
नौकरी लगने की खुशी में घर पहुंची थी ज्योति
प्राथमिकी के अनुसार, 16 अगस्त की दोपहर ज्योति कुमारी नौकरी लगने की खुशी में पेस्ट्री लेकर पंकज कुमार के घर पहुंची थी। उसने पंकज की पत्नी माधवी और उनके 14 वर्षीय बेटे यश को पेस्ट्री खिलायी। इसके बाद माधवी के अचेत होने पर उसके गले से मंगलसूत्र लेकर फरार होने का आरोप है।
मंगलसूत्र गलवाकर खरीदी सोने की अंगूठियां
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों से चोरी के मंगलसूत्र को गलाकर बेचने के बाद खरीदी गयी सोने की तीन अंगूठियां, एक सोने का लॉकेट और 34 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें की मंगलसूत्र की कीमत लगभग 2.5 लाख बताई गई है.
अन्य आभूषण बेचने का भी आरोप
प्राथमिकी में अन्य आभूषणों को बंपास टाउन स्थित एक ज्वेलरी दुकान में करीब 39 हजार रुपये में बेचने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए