दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले विधायक चुन्ना सिंह, बोले- आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा
गांव पहुंचे विधायक प्रमुख बीडीओ एसडीपीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
सारठ विधायक चुन्ना सिंह ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलकर न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिया. आरोपी को सख्त सजा का वादा.
पालोजोरी : सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की. उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनकी पूरी संवेदनाएं पीड़िता और उसके परिवार के साथ हैं. आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा.
आपके शहर में
पुलिस अधिकारियों को त्वरित जांच के निर्देश
विधायक के साथ प्रमुख ऊषा किरण मरांडी, बीडीओ सह सीओ पार्थ नंदन, एसडीपीओ मुजीबुर रहमान, इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी और थाना प्रभारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे. विधायक ने पुलिस अधिकारियों को मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए. उन्होंने वैज्ञानिक एवं पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर जल्द चार्जशीट दाखिल करने तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषी को सजा दिलाने की बात कही.
पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय का भरोसा
एसडीपीओ मुजीबुर रहमान और थाना प्रभारी संजय कुमार ने भी पीड़ित परिवार को सुरक्षा और त्वरित न्याय का भरोसा दिया. अधिकारियों ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
पीड़ित परिवार को मिलेगा आवास और सहायता
विधायक ने कहा कि पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के साथ परिवार को अंबेडकर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी. उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय द्वारा निर्धारित किए जाने वाले मुआवजे की प्रक्रिया में भी आवश्यक सहयोग दिया जाएगा. बच्ची के बड़े होने पर उसकी शिक्षा की उचित व्यवस्था के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने की बात भी कही.
विधायक ने दी आर्थिक मदद, प्रशासन ने उपलब्ध करायी सामग्री
विधायक ने अपने स्तर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की. वहीं प्रशासन की ओर से राशन, फल और खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी. विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों की पहल से पीड़ित परिवार को सहायता और भरोसा मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए