Indian Idol 15 Winner: कौन है इंडियन आइडल 15 की विनर मानसी घोष? जीती लाखों की प्राइज मनी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Apr 2025 7:37 AM
Indian Idol 15 Winner Manasi Ghosh
Indian Idol 15 Winner: पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' को अपनी विनर मिल गई है. इस सीजन की विजेता कोलकाता की 24 वर्षीय मानसी घोष हैं. हैं. उन्हें ट्रॉफी के साथ एक चमचमाती कार और 25 लाख प्राइज मनी मिली है.
Indian Idol 15 Winner: सोनी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ को फाइनली अपना विनर मिल गया है. इस सीजन की विनर कोलकाता की 24 साल की मानसी घोष हैं, जिसने चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की है. वहीं, फर्स्ट रनर-अप सुभोजित चक्रवर्ती और सेकंड रनर-अप स्नेहा शंकर रहीं. अब मानसी इस जीत से बेहद खुश हैं. उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना पहला बॉलीवुड सॉन्ग रिकॉर्ड कर लिया है.
कहां इस्तेमाल करेंगी प्राइज मनी?
इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में मानसी घोष ने कहा, ‘फिनाले में मेरी फैमिली भी थीं. वो लोग रो रहे थे और मेरे लिए चियर कर रहे थे. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे रिएक्ट करूं. लेकिन हम सभी बहुत खुश हैं. जिंदगी अच्छे तरीके से बदली है. ये नेशनल प्लेटफॉर्म है और मुझे हर जगह से प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है.’ उन्होंने आगे अपने प्राइज मनी के इस्तेमाल पर कहा, ‘मैं अपनी प्राइज मनी का कुछ हिस्सा अपने इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर खर्च करूंगी और वो उस कार पर जो मैं इस्तेमाल करूंगी.’
पहला बॉलीवुड सॉन्ग किया रिकॉर्ड
मानसी घोष ने अपने पहले बॉलीवुड सॉन्ग रिकॉर्ड करने पर कहा, ‘आज के समय में बहुत सारे म्यूजिशियन हैं. लेकिन गुरु के पास जाना और उनसे सीखना आपको बहुत मदद करता है. आप सिर्फ प्लेबैक मौके की उम्मीद में नहीं बैठ सकते हैं. इसके बजाय आप खुद पर काम कीजिए. पहले खुद को सपोर्ट कीजिए. मैं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग करना चाहती हूं. लेकिन मेरे इंडिपेंडेंट म्यूजिक को लेकर भी प्लान्स हैं. मेरा बॉलीवुड डेब्यू सॉनग ललित पंडित और शान सर के साथ है. ये रिकॉर्ड भी हो चुका है. ये अपकमिंग फिल्म के लिए है. इसके बाद मैं बादशाह सर के साथ कुछ करने वाली हूं.’
यह भी पढ़े: CID में एसीपी की मौत के बाद आने वाले ट्विस्ट पर पार्थ समथान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत सारा मनमुटाव…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










