गोविंदा के बेटे यश की बॉलीवुड में एंट्री, मां सुनीता आहूजा संग शेयर करेंगे स्क्रीन

Updated:
विज्ञापन

सुनीता और यश आहूजा, फोटो- इंस्टाग्राम

गोविंदा के बेटे यश आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि उनकी पहली फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी उनके साथ नजर आएंगी. दोनों एकता कपूर की फिल्म से पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

विज्ञापन

Govinda Son Yash and Wife Sunita Ahuja Debut: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बेटे यश आहूजा जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाले हैं. दिलचस्प बात यह है कि वह अकेले नहीं, बल्कि अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ एक ही फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा ने खुद इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी और बताया कि फिल्म में वह यश की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी.

Yash Ahuja Film Details: सितंबर में रिलीज होगी फिल्म, मां-बेटे का होगा रोल

govinda family.jpg
गोविंदा का परिवार, फोटो- इंस्टाग्राम

ANI को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने बताया कि यह फिल्म इसी साल सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में सुनीता असल जिंदगी की तरह स्क्रीन पर भी यश की मां का रोल निभाती हुई नजर आएंगी. सुनीता ने खुशी जताते हुए कहा, "मैं एकता कपूर से बहुत प्यार करती हूं और उनकी बहुत इज्जत करती हूं.शायद फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब किसी मां और बेटे को एक साथ एक ही फिल्म से लॉन्च किया जा रहा है."

सुनीता ने फैंस से अपील की है कि जैसे सबने उन्हें प्यार दिया, वैसे ही उनके बेटे यश को भी ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दें.

Tina Ahuja पहले ही कर चुकी हैं डेब्यू

गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा पहले ही फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं. उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' से बॉलीवुड में कदम रखा था.

Sunita Ahuja Lock Upp Exit: सेहत खराब होने की वजह से छोड़ा 'लॉकअप'

सुनीता आहूजा हाल ही में रियलिटी शो 'लॉकअप' में नजर आ रही थीं, लेकिन अब वह इस शो से बाहर आ गई हैं. उन्होंने शो के होस्ट को बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है.

सुनीता ने कहा, "मेरी शुगर (डायबिटीज) कंट्रोल में नहीं है, मुझे बहुत तनाव हो रहा है और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है. इसी वजह से मैं बार-बार शो से बाहर जाने के लिए कह रही थी."

यह भी पढ़ें: जेब में गोली लेकर ‘लॉक अप 2’ में पहुंचे गोविंदा, बोले- सुनीता को सीने पर गोली मारनी थी, अब मार लो

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' से बाहर हुईं सुनीता आहूजा, बिगड़ी तबीयत बनी वजह, गोविंदा ने कहा- 'मैंने इनके ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे'


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola