जेब में गोली लेकर ‘लॉक अप 2’ में पहुंचे गोविंदा, बोले- सुनीता को सीने पर गोली मारनी थी, अब मार लो

Updated:
विज्ञापन

सुनीता आहूजा और गोविंदा, फोटो- इंस्टाग्राम

रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में सुनीता आहूजा इन दिनों भावुक दौर से गुजर रही हैं. उन्हें हिम्मत देने के लिए उनके पति, सुपरस्टार गोविंदा, शो में गेस्ट बनकर पहुंचे हैं.

विज्ञापन

Lock Upp Season 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहीं सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से काफी इमोशनल दौर से गुजर रही हैं. घर के अंदर हालात से परेशान होकर उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेंट्स से उन्हें एलिमिनेशन के लिए रिस्क पर रखने तक की बात कह दी थी. अब सुनीता को हिम्मत देने के लिए उनके पति और बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा शो में एंट्री करने वाले हैं. मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है.

विज्ञापन

Govinda Enters Lock Upp Season 2: शो में गेस्ट बनकर पहुंचे गोविंदा

प्रोमो में शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख गोविंदा का स्वागत करते नजर आ रहे हैं. गोविंदा स्टाइलिश अंदाज में स्टेज पर एंट्री करते हैं और दोनों होस्ट को गले लगाते हैं. शो के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने मजेदार अंदाज में कहा, “यह वही लॉक अप है जो दिखाई देता है, लेकिन जो दिखाई नहीं देते वो कई लॉक अप हैं. मैं वहीं से आ रहा हूं.” इसके बाद फराह ने गोविंदा से मजाक करते हुए पूछा, “तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको गोली मारो?” इस पर गोविंदा कहते हैं, “अरे, मैं जेब में गोली लेकर आया हूं. मैंने कहा था कि सुनीता मेरे सीने में गोली मारना चाहती थीं, तो अब मार लो.” ये बात सुनकर दोनों चौंक जाते हैं.

View on Instagram

Sunita Ahuja On Govinda: शादी, अफेयर और दर्द पर सुनीता ने कही थी ये बात

लॉक अप 2के प्रीमियर के दौरान सुनीता आहूजा ने बताया था कि गोविंदा के कई अफेयर रहे, लेकिन उन्होंने प्यार की वजह से हर मुश्किल को सहा. सुनीता ने गोविंदा के उस पुराने हादसे का भी जिक्र किया था, जब गलती से एक्टर के घुटने में गोली लग गई थी. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, “जब कोई तीसरा इंसान जिंदगी में आता है, तो गोली आंखों पर नहीं, घुटनों पर मारी जाती है.” जब फराह खान ने उन्हें उनकी पुरानी बात याद दिलाई कि अगर उन्होंने गोविंदा को गोली मारी होती, जैसा कि कभी अफवाहों में कहा गया था, तो वह सीने पर निशाना लगातीं, तो सुनीता हंसते हुए बोलीं, “मेरा निशाना कभी नहीं चूकता.”

ये भी पढ़ें: 'अगर 50 अफेयर भी हो तो तुम्हारा क्या जा रहा है?' शिल्पा शिंदे से भिड़ीं सुनीता, यूजर्स बोले- उनकी बेइज्जती करके ही रियलिटी शो मिला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola