Main Vaapas Aaunga: 'मैं अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था', फ्लॉप होने के डर से टूट गए थे वेदांग रैना, फिर ऑडियंस ने बदल दी किस्मत
मैं वापस आऊंगा पर वेदांग रैना, फोटो- इंस्टाग्राम
शुरुआत में धीमी कमाई के बावजूद, इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर 93.42 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के एक्टर वेदांग रैना ने बताया कि कैसे ऑडियंस के वर्ड ऑफ माउथ ने बदली फिल्म की किस्मत.
Main Vaapas Aaunga: मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म को देखने के लिए कम लोग थिएटर पहुंचे, जिससे इसकी कमाई काफी धीमी रही. लेकिन धीरे-धीरे जिन लोगों ने यह फिल्म देखी, उन्होंने इसकी खूब तारीफ की और अपने दोस्तों व परिवार वालों को भी इसे देखने की सलाह दी. देखते ही देखते फिल्म ने शानदार वापसी की और अब तक दुनियाभर में 93.42 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
अब फिल्म के एक्टर वेदांग रैना ने बताया है कि जब शुरुआत में फिल्म नहीं चल रही थी, तब उनका क्या हाल था.
Main Vaapas Aaunga Box Office: पहले 3 दिन बहुत मुश्किल थे
View on Instagram
वेदांग रैना ने Galatta Plus को दिए इंटरव्यू में कहा, "फिल्म के रिलीज होने के बाद पहले तीन दिन मेरे लिए बहुत मुश्किल थे. मैं अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं. जब आप किसी फिल्म के लिए इतनी मेहनत करते हैं, अपना पूरा दिल लगा देते हैं और फिर लोग उसे देखने थिएटर नहीं आते, तो बहुत दुख होता है."
वेदांग ने बताया कि फिल्म देखने वाले दर्शकों और फिल्म समीक्षकों, दोनों ने इसकी तारीफ की थी. लेकिन इसके बावजूद शुरुआत में लोग थिएटर नहीं पहुंचे. यही बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर रही थी.
Main Vaapas Aaunga Audience Support: ऑडियंस ने बदल दी फिल्म की किस्मत
वेदांग रैना ने कहा कि इस फिल्म की सफलता के पीछे किसी बड़े प्रमोशन या विज्ञापन का नहीं, बल्कि दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ का सबसे बड़ा हाथ है. जिन लोगों ने फिल्म देखी, उन्होंने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को भी इसे देखने की सलाह दी. धीरे-धीरे यही बात फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन गई.
वेदांग ने कहा, "हमने फिल्म का प्रमोशन करने की पूरी कोशिश की, लेकिन असली काम दर्शकों ने किया. उन्होंने ही लोगों तक फिल्म पहुंचाई और इसे सफल बनाया."
Main Vaapas Aaunga Story: क्या है फिल्म की कहानी?
'मैं वापस आऊंगा' एक 95 साल के बुजुर्ग की कहानी है, जो पाकिस्तान जाने के सफर पर निकलता है. इस दौरान उसे स्ट्रोक आता है और भूलने की बीमारी (डिमेंशिया) के लक्षण दिखाई देने लगते हैं. इसके बाद उसका पोता उसके अतीत और भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़े राज जानने की कोशिश करता है. फिल्म रिश्तों, बिछड़ने के दर्द और यादों की एक भावुक कहानी दिखाती है.
Main Vaapas Aaunga Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं?
12 जून 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं इसका संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं वापस आऊंगा’ का महेश भट्ट ने किया रिव्यू, बोले- ऐसी फिल्म बनाना बगावत
यह भी पढ़ें: वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









