रक्सौल-तिरुपति ट्रेन अब हो गई पूरी तरह रेगुलर, कम किराया में कर सकेंगे दर्शन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 May 2026 4:43 PM
सांकेतिक तस्वीर
Raxaul Tirupati Express: रक्सौल से तिरुपति जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. अब साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन बना दिया गया है. इससे यात्रियों को कम किराये में सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी. उत्तर बिहार के कई जिलों के लोगों को इस फैसले से बड़ा फायदा होने वाला है.
Raxaul Tirupati Express: रक्सौल से तिरुपति के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब रेगुलर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बना दिया गया है. अब इस ट्रेन से स्पेशल टैग हट जाएगा. इससे यात्रियों को किराये में भी राहत मिलेगी. स्पेशल ट्रेन के मुकाबले अब इस ट्रेन का किराया करीब 25 प्रतिशत तक कम हो जाएगा. सीतामढ़ी से तिरुपति जाने वाले यात्रियों को स्लीपर क्लास में करीब 175 रुपये कम देने होंगे. वहीं थर्ड एसी में 370 रुपये और सेकंड एसी में लगभग 420 रुपये तक किराया घट जाएगा.
बुकिंग शुरू
रेलवे के इस फैसले से उत्तर बिहार के यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है. रेलवे ने बताया कि 17433 और 17434 नंबर वाली इस रेगुलर ट्रेन की टिकट बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई है. अधिकारी नीतेश्वर प्रसाद सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है. यह ट्रेन जून महीने से नियमित रूप से चलेगी. इससे रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा और समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.
तिरुपति और दक्षिण भारत जाने का आसान रास्ता
इस ट्रेन के नियमित होने से तिरुपति बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को अब कटिहार या दूसरे स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. यात्री सीधे तिरुपति तक सफर कर सकेंगे. इसके अलावा सिकंदराबाद, रांची, रायपुर, दुर्ग, धनबाद और छत्तीसगढ़ के कई शहरों तक जाने वाले लोगों को भी नई सुविधा मिलेगी.
तिरुपति से सोमवार और रक्सौल से गुरुवार को चलेगी ट्रेन
17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस हर सोमवार सुबह 8:15 बजे तिरुपति से खुलेगी. यह ट्रेन बुधवार शाम 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वहीं 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस हर गुरुवार सुबह 3:15 बजे रक्सौल से रवाना होगी और शनिवार सुबह 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रक्सौल से चलने के बाद यह ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, धनबाद, बोकारो, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सिकंदराबाद और कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी.
इसके बाद ट्रेन तिरुपति पहुंचेगी. इससे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के बीच यात्रा आसान होगी. रेलवे के अनुसार तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 25 मई को अपना आखिरी फेरा लगाएगी. इसके बाद नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में परिचालन शुरू होगा.
इसे भी पढ़ें: पटना जू की जमीन पर बढ़ सकता है एयरपोर्ट का रनवे, नया प्लान तैयार, जल्द शुरू होगा सर्वे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










