बीजेपी का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, गौरव भाटिया बोले- राहुल गांधी भस्मासुर…देश पीएम मोदी के साथ

Updated:
विज्ञापन
BJP On Rahul Gandhi

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया, फोटो- एएनआई

BJP On Rahul Gandhi: बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने सोमवार (25 मई) को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी टूलकिट पॉलिटिक्स के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी मजबूती से काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है.

विज्ञापन

BJP On Rahul Gandhi: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. भाटिया ने राहुल गांधी को भस्मासुर बताते हुए आरोप लगाया कि वह देश में अराजकता और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है, लेकिन भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से खड़ा है. भाटिया के मुताबिक, पिछले 85 दिनों में भारत ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया है और देश की अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है.

टूलकिट मॉडल राहुल गांधी की उपज- गौरव भाटिया

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह टूलकिट पॉलिटिक्स कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का राजनीतिक मॉडल विध्वंसक, अराजक, अपरिपक्व और मूर्खतापूर्ण है. भाटिया ने राहुल गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि मौजूदा परिस्थितियों में केंद्र सरकार एक साल के भीतर गिर सकती है. इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने तंज कसा-अब राहुल गांधी ज्योतिषी भी बन गए हैं.

क्या होता है टूलकिट पॉलिटिक्स?

टूलकिट पॉलिटिक्स का मतलब ऐसी तय रणनीति से है, जिसमें किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया, विरोध प्रदर्शन और प्रचार अभियान चलाने की पूरी योजना बनाई जाती है. इसमें क्या बोलना है, क्या पोस्ट करना है, कौन सा हैशटैग चलाना है और लोगों तक संदेश कैसे पहुंचाना है, यह पहले से तय होता है.

अराजकता फैलाने की कोशिश सफल नहीं होगी- भाटिया

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी देश में अस्थिरता और भ्रम का माहौल बनाना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष की ऐसी कोशिशें सफल नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प भारत को और मजबूत बनाने का है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीय सरकार के साथ खड़े हैं. भाटिया ने यह भी कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती और स्थिरता बनाए हुए है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहुल गांधी को घेरा

भाजपा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर भी पलटवार किया. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था- महंगाई मानव ने फिर हमला किया है और मोदी सरकार चुनाव के दौरान वादे करती है, जबकि बाकी समय जनता की जेब पर बोझ डालती है. इसके जवाब में गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता पर देश को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन भारत में वृद्धि अमेरिका, ब्रिटेन और खाड़ी देशों की तुलना में कम रही है.

भारत वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा

भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है और जनता का भरोसा मोदी सरकार के साथ बना हुआ है.

Also Read: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- महंगाई मैन मोदी ने फिर किया वार

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola