पंजाब को 5,470 करोड़ की सौगात: पीएम मोदी ने 75 नए अमृत भारत स्टेशन का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (स्रोत- एएनआई )

Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को 5,470 करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की सौगात दी है. उन्होंने 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया और अमृतसर-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.

विज्ञापन

Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर से 5,470 करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन परियोजनाओं का उद्देश्य पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में कनेक्टिविटी मजबूत करना, यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देना है. इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देना है.

विज्ञापन

75 अमृत भारत स्टेशन राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 20 राज्यों में विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया. इसमें लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन स्टेशनों में आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्लेटफॉर्म, दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं. पंजाब के जालंधर कैंट, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब स्टेशन भी इसमें शामिल हैं.

रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

पीएम मोदी ने लगभग 830 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दौलतपुर चौक-करतोली रेल लाइन का उद्घाटन किया और करतोली-अंबाला ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही अमृतसर-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस भी शुरू की गई, जिससे रविदासिया समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई और दोनों धार्मिक शहरों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित हो गया.

सड़क परियोजनाओं से सफर होगा आसान

प्रधानमंत्री मोदी ने 3,070 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे खंड-6 का उद्घाटन किया, जबकि 25.2 किलोमीटर लंबे दक्षिणी लुधियाना बाईपास की आधारशिला रखी. इन परियोजनाओं से यात्रा समय कम होगा और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से बढ़ावा मिलेगा.

विकास के साथ राजनीतिक संदेश भी

पीएम मोदी का इस साल फरवरी के बाद यह दूसरा जालंधर दौरा है. कार्यक्रम में डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास भी मौजूद रहे. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है, ऐसे में विकास परियोजनाओं के जरिए जनता तक मजबूत राजनीतिक संदेश देने की भी कोशिश की गई है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के UPSC अभ्यर्थी हत्याकांड : 973 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; CCTV, DNA और फिंगरप्रिंट बने सबूत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola