OTT Releases This Week: धनुष की ‘कारा’ से ‘स्पाइडर-नोयर’ तक, मई के आखिरी हफ्ते में होगा फुल एंटरटेनमेंट

Updated:
विज्ञापन
OTT Releases This Week: धनुष की ‘कारा’ से ‘स्पाइडर-नोयर’ तक, मई के आखिरी हफ्ते में होगा फुल एंटरटेनमेंट

OTT पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज, फोटो- इंस्टाग्राम

OTT Releases This Week: इस हफ्ते 25 से 31 मई के बीच नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई मजेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. धनुष की ‘कारा’ से लेकर निकोलस केज की ‘स्पाइडर-नोयर’ तक, जानिए पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

OTT Releases This Week 25-31 May: मई का आखिरी हफ्ता आपके लिए सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट लेकर आया है. अगर आप नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो इस हफ्ते OTT पर जबरदस्त धमाका होने वाला है. Netflix, Prime Video, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म पर एक्शन, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और सुपरहीरो से भरी कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में बिना देर किए फटाफट देख लेते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट.

Kara

साउथ स्टार धनुष की तमिल फिल्म ‘कारा’ 28 मई को Netflix पर रिलीज होगी. यह एक ग्रामीण बैकग्राउंड पर बनी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें गांव की राजनीति, लड़ाई और इमोशनल कहानी दिखाई जाएगी.

Brothers And Sisters

यह तमिल फैमिली ड्रामा 27 मई को JioHotstar पर आएगा. कहानी एक सख्त पिता की है, जिसकी एक छुपी हुई सच्चाई पूरे परिवार को तोड़ने की कगार पर ले आती है.

Jetlee

25 मई को JioHotstar पर रिलीज होने वाली यह तेलुगु कॉमेडी थ्रिलर फिल्म काफी मजेदार होने वाली है. कहानी एक फ्लाइट अटेंडेंट की है, जो अचानक एक अजीब और मुश्किल स्थिति में फंस जाता है.

Roommates

यह कन्नड़ कॉमेडी-ड्रामा 27 मई को ZEE5 पर रिलीज होगी. चार दोस्तों की जिंदगी एक छोटे से क्रिकेट विवाद के बाद पूरी तरह बदल जाती है और फिर शुरू होता है मजेदार हंगामा.

Spider-Noir

क्या आपको स्पाइडर-मैन पसंद है? तो यह सीरीज सिर्फ आपके लिए है. हॉलीवुड एक्टर निकोलस केज की सुपरहीरो सीरीज ‘स्पाइडर-नोआर’ 27 मई को Prime Video पर रिलीज होगी. यह सीरीज ब्लैक-एंड-व्हाइट और कलर दोनों फॉर्मेट में देखने को मिलेगी.

Murder Mindfully 2

Netflix पर 28 मई को आने वाली यह जर्मन डार्क कॉमेडी सीरीज एक ऐसे वकील की कहानी दिखाती है, जो अपराध और अपनी निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है.

Cousins & Kalyanams

29 मई को JioHotstar पर रिलीज होने वाली यह ड्रामा सीरीज छह कजिन्स की कहानी दिखाएगी. शादी, रिश्ते और परिवार के बीच आने वाली परेशानियों को इसमें मजेदार अंदाज में दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Karuppu की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तमिलनाडु दौरे पर निकले आरजे बालाजी, फैंस का प्यार देख बोले- मैं सच में आभारी हूं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola