फालता विधानसभा के बाद अब डायमंड हार्बर नगरपालिका से बाहर हो सकती है तृणमूल
Published by : Ashish Jha Updated At : 25 May 2026 5:31 PM
ममता बनर्जी
Bengal News: फालता विधानसभा में मिली करारी हार के बाद तृणमूल में हाहाकार मचा हुआ है. फालता के बाद डायमंड हार्बर नगरपालिका के अब तक आठ पार्षदों ने एसडीओ ऑफिस में इस्तीफा भेज दिया है.
मुख्य बातें
Bengal News: मनोरंजन सिंह, कोलकाता. पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट गंवाने के बाद अब तृणमूल डायमंड हार्बर नगरपालिका से भी हाथ धोने वाली है. सोमवार को डायमंड हार्बर नगरपालिका के आठ तृणमूल पार्षदों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा जाकर सौंप दिया. डायमंड हार्बर एसडीओ दफ्तर में सभी ने सामूहिक इस्तीफा पज्ञ सौंपा. इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गयी है.
सभी वार्ड पर है तृणमूल का कब्जा
मालूम हो कि यह नगरपालिका में कुल 16 वार्ड है, जिसमें सभी पर तृणमूल का कब्जा रहा है. अब फालता सीट हारने के बाद तृणमूल के कई पार्षदों ने इस्तीफा देने का मन बना लिया. इस्तीफा देनेवाले तृणमूल पार्षदों का कहना है कि वे लोग चाहते है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है, तो अब नयी सरकार ही निकाय में भी विकास का काम करे. इस संबंध में पूछेजाने पर कि क्या तृणमूल के पार्षद इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के विषय पर पार्षदों ने साफ नकारते हुए कहा कि नहीं ऐसी बात नहीं है. वे लोग भाजपा में शामिल नहीं होंगे बल्कि नयी सरकार ही निकाय में भी विकास के लिए काम करे, इसलिए वे लोग इस्तीफि दिये हैं.
चेयरमैन को इस्तीफे की जानकारी नहीं
इधर, डायमंड हार्बर नगरपालिका के चेयरमैन प्रणव दास से पूछेजाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्हें नहीं पता है कि किसी ने इस्तीफा दिया है या नहीं. मालूम हो कि फालता विधानसभा सीट पर शुरू से ही तृणमूल अपनी जीत का डंका बजाते आ रही थी. यहां तक की भाजपा को यहां से जीतने के लिए चुनौती भी दी गयी थी. लेकिन चुनाव के दौरान फालता विधानसभा सीट में हिंसा की घटनाओं के कारण यहां पुनर्मतदान कराया गया. इसके बाद रविवार को इसके परिणाम ने तृणमूल को चौंका दिया.
कई निकायों में तृणमूल पार्षदों ने दिया इस्तीफा
इधर, उत्तर 24 परगना के नार्थ बैरकपुर नगरपालिका के 23 वार्डों में से पहले ही तीन पार्षद की मौत हो चुकी है. बचे पार्षदों में चेयरमैन सहित 15 लोगों ने सोमवार को एसडीओ ऑफिस में अपना इस्तीफा पत्र सौंपा. इसी तरह से 21 वार्डों वाली गारुलिया नगरपालिका में चेयरमैन सहित 10 पार्षदों ने अपना इस्तीफा पत्र जमा दिया. इसी तरह से भाटपाड़ा नगरपालिका के अब तक 30 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले कांचरापाड़ा और हालीशहर में भी अधिकांश पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उलुबेड़िया में तृणमूल पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन
इधर, हावड़ा के उलुबेड़िया नगरपालिका में 11 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद अशीरंजन अधिकारी के खिलाफ सोमवार को इलाके के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने इलाके के लोगों को देने के लिए लाये गये सारे बाल्टी और तिरपाल को पार्टी ऑफिस में रखते थे और लोगों को नहीं दी जाती थी. उनके घर के सामने ही विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने पार्टी ऑफिस खोला, तो उसमें से 4 हजार बाल्टी और तिरपाल बरामद हुए. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सारे बरामद बाल्टी और तिरपाल को जब्त कर ले गयी.
Also Read: बंगाल के मुर्शिदाबाद में बना पहला होल्डिंग सेंटर, अब तक रखे गये तीन घुसपैठिये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










