रोहन का मोबाइल चोरी होने से उड़े मायरा - मुक्ति के होश, पार्टी में स्टॉकर ने बढ़ाई दोनों बहनों की टेंशन

Published by : Anushka Singh Updated At : 25 May 2026 3:51 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो - यूट्यूब

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. एक तरफ कृष अपनी पत्नी तान्या को तलाक देने से मना कर देता है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी में मायरा और मुक्ति को पता चलता है कि कोई उनका पीछा कर रहा है. इस बीच अचानक अरमान की तबीयत खराब हो जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. पोद्दार परिवार की खुशियों को एक बार फिर किसी की नजर लग गई है, क्योंकि घर के बच्चों की जिंदगी में एक साथ कई बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. आज के एपिसोड की शुरुआत में अभिरा और अरमान एक साथ प्यार भरे पल बिता रहे होते हैं, वहीं दूसरी तरफ घर में कृष और तान्या के रिश्ते को टूटने से बचाने की कोशिशें चल रही हैं. इसी बीच विद्या दोनों के लिए चाय-नाश्ता लाती है. अरमान अपनी मां विद्या की तारीफ करता है, लेकिन अभिरा को लगता है कि उसकी चाय ठंडी है. हालांकि, वह घर की शांति और अरमान की खुशी के लिए चुप रहने का फैसला करती है.

कृष और तान्या का तलाक ड्रामा

पोद्दार हाउस में कृष अपना केस हार जाता है, जिससे उसके पिता संजय नाराज हो जाते हैं. इस बीच कृष अपनी पत्नी तान्या को तलाक देने से साफ मना कर देता है. तान्या उसे कोर्ट जाने की धमकी देती है. जब अभिरा और अरमान दोनों को समझाने जाते हैं, तो कृष सबके सामने कहता है कि तान्या पिछले आठ सालों में उसे बच्चा नहीं दे पाई. यह सुनकर तान्या हैरान रह जाती है. काजल इस मुश्किल घड़ी में कावेरी (दादी सा) से कृष की मदद करने की गुहार लगाती है और कावेरी मदद के लिए मान जाती है.

मायरा-मुक्ति के पीछे पड़ा स्टॉकर

दूसरी तरफ, मायरा और मुक्ति एक पार्टी में जाती हैं. वहां मायरा को रोहन से बात करनी होती है, लेकिन रोहन अजीब बर्ताव करता है. बाद में दोनों को पता चलता है कि रोहन का मोबाइल तो कहीं खो गया है. मायरा डर जाती है कि अगर फोन खो गया है, तो रोहन बनकर उससे चैट कौन कर रहा था. दोनों समझ जाती हैं कि कोई अनजान स्टॉकर उनका पीछा कर रहा है.

अरमान की बिगड़ी तबीयत

घर पर अरमान अपनी नई लॉ फर्म की ओपनिंग की तैयारी कर रहा होता है. तभी अचानक अरमान के सिर में बहुत तेज दर्द उठता है. दर्द और गुस्से के मारे वह अभिरा के साथ लगी अपनी खूबसूरत फोटो फ्रेम को दीवार से गिराकर तोड़ देता है, जिसे देखकर अभिरा डर जाती है.

आगे क्या होगा ?

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा और मुक्ति उस स्टॉकर को पकड़ने का फैसला करती हैं. वह स्टॉकर मायरा को गार्डन में मिलने के लिए बुलाता है. दूसरी तरफ, अरमान और अभिरा भी मायरा और मुक्ति को लेकर काफी परेशान होते हैं.

यह भी पढ़ें: Anupama: प्रेरणा की हालत ने बदली कहानी, खुली प्रेम और राही की सच्चाई

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola