Anjana Singh Net Worth: खेसारी लाल यादव से भिड़ने वाली अंजना सिंह कितनी अमीर हैं? एक फिल्म की लेती हैं लाखों फीस, नेटवर्थ जानें

Updated:
विज्ञापन

अंजना सिंह नेट वर्थ, फोटो- इंस्टाग्राम

Anjana Singh Net Worth: खेसारी लाल यादव के साथ विवाद के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह फिर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं उनकी कुल नेट वर्थ कितनी है, एक फिल्म के लिए वह कितनी फीस लेती हैं और फिल्मों के अलावा किन-किन तरीकों से करोड़ों की कमाई करती हैं.

विज्ञापन

Anjana Singh Net Worth: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह इन दिनों सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने खेसारी लाल का नाम अपने पसंदीदा कलाकारों में नहीं लिया और कहा कि "वह कुछ भी बोलते रहते हैं." इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. जवाब में अंजना सिंह भी लाइव आईं और खेसारी के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए.

इस पूरे विवाद के बीच आइए जानते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री की यह मशहूर एक्ट्रेस कितनी अमीर हैं, उनकी नेट वर्थ कितनी है और वह हर साल करोड़ों की कमाई कैसे करती हैं.

Anjana Singh Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?

View on Instagram

अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. नवभारत टाइम्स मे छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 21 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें 'हॉट केक' और 'ड्रीम गर्ल' जैसे नामों से भी जाना जाता है.

Anjana Singh Film Fees: एक फिल्म के लिए कितने पैसे लेती हैं?

अंजना सिंह ने अपने करियर में रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. उसी रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक भोजपुरी फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक फीस लेती हैं. पिछले 12 सालों में वह 60 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उनके नाम लगातार कई फिल्में रिलीज होने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.

Anjana Singh Income: फिल्मों के अलावा कहां से होती है कमाई?

अंजना सिंह सिर्फ फिल्मों से ही नहीं कमातीं. वह टीवी शोज, ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापनों और सोशल मीडिया से भी अच्छी कमाई करती हैं. इसके अलावा, अगर वह किसी स्टेज शो या लाइव इवेंट में परफॉर्म करती हैं तो एक शो के लिए 2 से 5 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. यही वजह है कि उनकी कमाई के कई अलग-अलग सोर्स हैं.

Anjana Singh Personal Life: कैसी है उनकी निजी जिंदगी?

अंजना सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था. उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. साल 2013 में उन्होंने भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा से शादी की थी. दोनों की एक बेटी अदिति है. हालांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया. अब अंजना सिंह अपनी बेटी की परवरिश खुद कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Anjana Singh vs Khesari Lal: जब खेसारी लाल लड़की बनकर नाचते थे… अंजना सिंह ने सुनाए पुराने किस्से, बोलीं- अगर वो मर्द होंगे तो जरूर मानेंगे

यह भी पढ़ें: Anjana Singh Viral Reel: अंजना सिंह के नए पोस्ट से फिर गरमाया खेसारी लाल यादव विवाद, बोलीं- अकेले काफी हूं


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola