Anjana Singh Viral Reel: अंजना सिंह के नए पोस्ट से फिर गरमाया खेसारी लाल यादव विवाद, बोलीं- अकेले काफी हूं

Updated:
विज्ञापन

अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम

Anjana Singh Viral Reel: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की 'अकेले काफी हूं' रील वायरल हो रही है. खेसारी लाल यादव विवाद के बीच इस पोस्ट ने फिर हलचल मचा दी. जानिए रील से लेकर लाइव वीडियो और अखिलेश कश्यप के बयान तक पूरा मामला.

विज्ञापन

Anjana Singh Viral Reel: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी नई रील है. अंजना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और उसके साथ कैप्शन लिखा, "अकेले काफी हूं." बस इसी एक लाइन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे खेसारी लाल यादव से चल रहे विवाद से जोड़ना शुरू कर दिया. हालांकि, अंजना ने अपनी इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद की वजह से फैंस इसे उसी मामले से जोड़कर देख रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लगातार लोग खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह के नाम लेकर अपनी राय दे रहे हैं.

विज्ञापन

Anjana Singh Viral Reel: रील में क्या है?

View on Instagram

रील में अंजना सिंह कार में बैठी नजर आती हैं. वीडियो में उनके चेहरे पर गंभीर एक्सप्रेशन दिखाई देते हैं. बैकग्राउंड में एक डायलॉग सुनाई देता है, "हजारों से भिड़ गया ठाकुर अकेला, पर कभी डरा नहीं. शीश कट गए धरती पर, पर कर्ज चुकाने से पहले क्षत्रिय कभी मरा नहीं."

वीडियो में अंजना कुछ बोलती नहीं हैं, लेकिन बैकग्राउंड डायलॉग और "अकेले काफी हूं" कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया. कई यूजर्स का कहना है कि यह पोस्ट उनके हालिया विवाद की तरफ इशारा कर रही है. वहीं, कई लोगों ने कमेंट में खेसारी लाल यादव का समर्थन किया और अंजना की आलोचना भी की.

image.png
image.png

Khesari Lal Yadav Controversy: आखिर पूरा विवाद कैसे शुरू हुआ?

View on Instagram

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अंजना सिंह ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने सीधे तौर पर खेसारी लाल यादव का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्हें "भैया" कहकर संबोधित किया. साथ ही भोजपुरी गीतकार और लेखक अखिलेश कश्यप को टैग करते हुए कई बातें कहीं.

अंजना ने कहा कि उन्हें बार-बार लखनऊ बुलाकर कुछ दिखाने की बात कही जा रही है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा, "क्या दिखाना चाहते हो? और ऐसा क्या है जो मैं देख नहीं पाऊंगी?"

उन्होंने यह भी कहा कि जिस शख्स का नाम लिया जा रहा है, उसके बारे में पूरी इंडस्ट्री जानती है और अगर वह बोलना शुरू कर देंगी तो कई बातें सामने आ जाएंगी.

Anjana Singh Live Video: खेसारी लाल यादव को लेकर क्या कहा?

अपने लाइव वीडियो में अंजना सिंह ने एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि कई साल पहले बांगुर नगर के एक ऑफिस में खेसारी लाल यादव एक हीरोइन के साथ थे और उसी दौरान उनकी पत्नी वहां पहुंच गई थीं.

अंजना ने कहा, "याद करो बांगुर नगर वाला ऑफिस. तब भौजी अचानक वहां पहुंच गई थीं. भैया किसी हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे. अगर मैं सब कुछ बताने लगी तो मामला और बड़ा हो जाएगा."

हालांकि, इन दावों की पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है और खेसारी लाल यादव की तरफ से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Akhilesh Kashyap Video: अखिलेश कश्यप ने क्या जवाब दिया?

अंजना सिंह के लाइव वीडियो के बाद भोजपुरी गीतकार और लेखक अखिलेश कश्यप ने भी इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए. उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन "चाची" कहकर निशाना साधा.

वीडियो में उन्होंने कहा, "उम्र के साथ-साथ दिमाग भी सठिया गया है. लगता है अब रांची का टिकट कराना पड़ेगा." उन्होंने आगे कहा कि लोग लगातार उनसे जवाब देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर किसी को जवाब देना जरूरी नहीं होता.

अपने दूसरे वीडियो में अखिलेश ने कहा, "अगर मैंने पोल खोल दी, तो फ्री में ही काफी चर्चा हो जाएगी. लखनऊ आ जाओ, तुम्हें कुछ दिखाना है."

उनके इन बयानों के बाद यह विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया.

Anjana Singh vs Khesari Lal Yadav: सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है?

अंजना सिंह की नई रील सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है. कमेंट सेक्शन में बड़ी संख्या में यूजर्स इस पोस्ट को खेसारी लाल यादव से जोड़ रहे हैं. कुछ लोग अंजना सिंह का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स खुलकर खेसारी लाल यादव के पक्ष में कमेंट कर रहे हैं.

image.png
image.png

ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस को बुढ़िया चाची कहने और झापड़ मारने की बात पर भड़के एक्स हस्बैंड, कर दिया खुलेआम चैलेंज

ये भी पढ़ें: हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे... खेसारी लाल यादव की अंजना ने खोल दी पोल, कहा- जब भौजी ने अचानक वहां अटैक कर दिया था


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola