JioHotstar Trending Shows Today: 'प्रीतम एंड पेड़ो' से 'धुरंधर 2' तक, जानें आज सबसे ज्यादा क्या देख रहे हैं लोग
जियोहॉटस्टार पर आज ट्रेंडिंग शो, फोटो- इंस्टाग्राम
क्या देखें, ये सोचना बंद करें. जियोहॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखे जा रहे टॉप 10 शोज और फिल्मों की लिस्ट आ गई है. थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और रियलिटी शोज में से अपनी पसंद चुनें और मजे करें.
JioHotstar Trending Shows: अगर आप हर बार 'क्या देखें?' सोचते-सोचते समय बर्बाद कर देते हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की है. जियोहॉटस्टार पर आज सबसे ज्यादा देखे जा रहे टॉप 10 शोज और फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है. इसमें थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और रियलिटी शो सब कुछ शामिल है. अब बस अपनी पसंद चुनिए और एंटरटेनमेंट शुरू कर दीजिए.

Preetam And Pedro
जियोहॉटस्टार पर इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही है 'प्रीतम एंड पेड़ो'. इस सीरीज में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, श्रुति मराठे, मोना सिंह, राजेश शर्मा और संजय दत्त जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इसकी कहानी साइबर क्राइम, रहस्य और कॉमेडी के आसपास घूमती है. राजकुमार हिरानी के क्रिएशन वाली इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं.
Laughter Chefs Unlimited Entertainment
दूसरे नंबर पर 'लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' है. यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें टीवी और फिल्मी सितारे खाना बनाने के टास्क करते हैं और साथ में खूब मस्ती भी करते हैं. भारती सिंह इस शो को होस्ट करती हैं और हरपाल सिंह सोखी इसके जज हैं. शो में अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश समेत कई पॉपुलर सितारे नजर आ रहे हैं.
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2
तीसरे नंबर पर रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में शान्विका और कुलदीप की कहानी दिखाई गई है, जहां प्यार धीरे-धीरे धोखे और बदले में बदल जाता है. छोटे शहर की पृष्ठभूमि वाली इस कहानी में रिश्तों के साथ राजनीति और ताकत की लड़ाई भी देखने को मिलती है.
Dhurandhar The Revenge
चौथे नंबर पर 'धुरंधर: द रिवेंज' मौजूद है. यह एक स्पाई एक्शन फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट के किरदार में नजर आते हैं. फिल्म में जासूसी, बदला और खतरनाक मिशन देखने को मिलता है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम भूमिका में हैं.
Arjun Son Of Vaijayanti
पांचवें नंबर पर 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' ट्रेंड कर रही है. यह एक पुलिस ऑफिसर मां और उसके बेटे अर्जुन की कहानी है. फिल्म में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का अच्छा मेल देखने को मिलता है.
Resort
छठे नंबर पर तमिल सीरीज 'रिसॉर्ट' है. इसकी कहानी एक ऐसे लड़के की है जो बड़ा शेफ बनने का सपना देखता है. मुश्किलों के बावजूद वह अपनी मेहनत से आगे बढ़ने की कोशिश करता है. यह सीरीज कॉमेडी और इंस्पिरेशन से भरपूर है.
Dhurandhar
सातवें नंबर पर 'धुरंधर' है. रणवीर सिंह की यह स्पाई एक्शन फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म में एक भारतीय एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जो दुश्मनों के नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलता है.
Asur 2
आठवें नंबर पर 'असुर 2' है. यह क्राइम थ्रिलर सीरीज पौराणिक कहानियों को आधुनिक अपराध और साइबर दुनिया से जोड़ती है. इसकी कहानी रहस्य और दिमागी खेलों से भरी हुई है.
24 Season 2
नौवें नंबर पर '24 सीजन 2' ट्रेंड कर रहा है. अनिल कपूर स्टारर यह सीरीज एक बड़े खतरे से देश को बचाने की कहानी दिखाती है. तेज रफ्तार कहानी और एक्शन इसके सबसे बड़े आकर्षण हैं.
Jolly LLB 3
दसवें नंबर पर 'जॉली एलएलबी 3' है. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों वकील के किरदार में नजर आते हैं. कोर्टरूम कॉमेडी के साथ फिल्म किसानों की जमीन से जुड़े मुद्दे को भी दिखाती है. सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज के किरदार में नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: OTT पर होने वाला है साउथ एंटरटेनमेंट का लेवल अप, आ रही हैं ये 5 नई फिल्में और सीरीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










