South OTT Releases This Week: OTT पर होने वाला है साउथ एंटरटेनमेंट का लेवल अप, आ रही हैं ये 5 नई फिल्में और सीरीज
6 से 12 जुलाई OTT पर रिलीज होने वाली साउथ की फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम
South OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर साउथ एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है. जानिए 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच कौन-सी नई फिल्में और सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी.
South OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर साउथ एंटरटेनमेंट का लेवल अप होने वाला है. 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच राम चरण की 'पेड्डी' समेत कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. अगर आपकी वॉचलिस्ट खाली है, तो ये लिस्ट उसे फुल करने के लिए काफी है.
पेड्डी (Peddi) - नेटफ्लिक्स पर
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर 'पेड्डी' 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. कहानी एक छोटे गांव के लड़के की है, जो पहले क्रिकेट खेलता है, फिर पहलवान बनता है और बाद में पैरा-एथलीट बनकर अपने गांव का नाम रोशन करता है. फिल्म में रवि किशन और बोमन ईरानी भी हैं.
सिंग गीतम (Sing Geetham) - नेटफ्लिक्स पर
यह एक बहुत ही अनोखी और जादुई कॉमेडी फिल्म है, जो 9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है. इसमें विजय देवरकोंडा का कैमियो भी है. कहानी एक ऐसे गांव की है जहां सोने की खुदाई के चक्कर में सब कुछ बर्बाद हो चुका है और सिर्फ एक पुराना पेड़ बचा है. जब लोग उस पेड़ को काटने की कोशिश करते हैं, तो एक ऐसा जादू होता है जिससे गांव के सभी लोग सिर्फ गाना गाकर ही आपस में बात कर पाते हैं.
लैंड ऑफ फुटबॉल (Land of Football) - जियोहॉटस्टार पर
अगर आपको फुटबॉल खेल पसंद है, तो यह स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सिर्फ आपके लिए है. यह 10 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर आ रही है. इसमें दिखाया गया है कि केरल के लोगों में पिछले 70 सालों से फुटबॉल को लेकर कितना ज्यादा पागलपन और प्यार है.
परिमला एंड कंपनी (Parimala And Co) - जी5 पर
यह एक तमिल भाषा की मजेदार और थ्रिलर फिल्म है, जो 10 जुलाई को जी5 (ZEE5) पर रिलीज होगी. कहानी परिमला और उसके परिवार की है. उनके पड़ोस का एक बुरा आदमी उनकी छोटी बेटी को परेशान करता है, लेकिन एक दिन वह आदमी अचानक मरा हुआ मिलता है. अब पुलिस पूरे परिवार पर शक करती है और घर के लोग भी एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं, जिससे बहुत सारी मजेदार गड़बड़ियां होती हैं.
बाल्टी (Balti) - सोनीलिव पर
यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, जो 10 जुलाई को सोनीलिव ऐप पर मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज होगी. कहानी उदयन नाम के एक कबड्डी खिलाड़ी की है, जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक अमीर बिजनेसर का भरोसा जीत लेता है. लेकिन बाद में कुछ ऐसा गलत होता है कि उसे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा होना पड़ता है. खुद को सुधारने के लिए वह दोबारा कबड्डी के मैदान में उतरता है.
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: ‘पती पत्नी और वो दो’ से लेकर ‘इक्का’ और ‘पेड्डी’ तक, जानें क्या-क्या हो रहा है रिलीज
यह भी पढ़ें: धमाल 4 से लेकर I, Nobody तक, इस हफ्ते एक ही दिन रिलीज होगी 6 फिल्में, अजय देवगन को मिलेगा कड़ी टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए