OTT Releases This Week: ‘पती पत्नी और वो दो’ से लेकर ‘इक्का’ और ‘पेड्डी’ तक, जानें क्या-क्या हो रहा है रिलीज

Updated:
विज्ञापन

पती पत्नी और वो दो और इक्का फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

OTT Releases This Week: इस हफ्ते की हर जॉनर का कंटेंट एक साथ रिलीज हो रहा है. कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए ‘पती पत्नी और वो दो’, कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘इक्का’ एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.

विज्ञापन

OTT Releases This Week: इस हफ्ते कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं, जिनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक का शानदार कंटेंट शामिल है. खास बात यह है कि कॉमेडी, कोर्टरूम ड्रामा, स्पोर्ट्स और थ्रिलर हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ नया देखने को मिलेगा. नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, सोनीलिव और जी5 प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ कई रिलीज आ रही हैं, जिससे दर्शकों की वॉचलिस्ट और लंबी हो गई है.

विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह कॉमेडी फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में रिश्तों के बीच उलझन और कॉमिक टाइमिंग का मजेदार बैलेंस देखने को मिलेगा.

Peddi

राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ 9 जुलाई से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. इसका हिंदी डब वर्जन अगस्त में आने की उम्मीद है, जबकि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन अभी रिलीज हो रहे हैं.

Ikka

अक्षय खन्ना और सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में अदालत के सीन और दमदार बहसें इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही हैं. सनी देओल की परफॉर्मेंस को लेकर काफी चर्चा है.

Parimala And Co

तमिल फिल्म ‘परिमाला एंड कंपनी’ एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें सस्पेंस, फैमिली ड्रामा और ह्यूमर का मिश्रण देखने को मिलेगा. इसे पंडिराज ने डायरेक्ट किया है और इसमें जयराम, संजना कृष्णमूर्ति और अनंथिका सनिलकुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 10 जुलाई से ZEE5 पर उपलब्ध होगी.

Balti

मलयालम एक्शन ड्रामा ‘बल्टी’ में शेन निगम लीड रोल में हैं. यह फिल्म खेल, क्राइम और इमोशनल रिश्तों की कहानी को केरल-तमिलनाडु बॉर्डर बैकग्राउंड में दिखाती है. यह 10 जुलाई से सोनीलिव पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ेंमैं अभी भी डरी हुई हूं, ‘इक्का’ में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर बोली दीया मिर्जा, सनी देओल ने ऐसे किया सपोर्ट

यह भी पढ़ेंयह उनका समय है, वे इससे भी ज्यादा के हकदार हैं, अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ सफलता पर सनी देओल का आया रिएक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola