Lock Upp 2: 'चुड़ैल' कह श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला पर निकाला गुस्सा, बोलीं- भगवान ऐसी पत्नी किसी को न दे

Updated:
विज्ञापन

श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला, फोटो- इंस्टाग्राम

'लॉक अप 2' का नया एपिसोड फुल ऑन ड्रामे से भर गया. खाने की बात पर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला को 'चुड़ैल' तक कह दिया. इसके बाद उन्होंने गौरव खन्ना का जिक्र करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसने पूरे शो का माहौल गरमा दिया.

विज्ञापन

Lock Upp 2 Controversy: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का नया एपिसोड जबरदस्त ड्रामे से भरा रहा. कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला पर खुलकर निशाना साधा. गुस्से में उन्होंने आकांक्षा को 'चुड़ैल' तक कह दिया और कई तीखे कमेंट किए. इतना ही नहीं, उन्होंने आकांक्षा के अलग हो चुके पति और टीवी एक्टर गौरव खन्ना का नाम लेते हुए भी बड़ा बयान दिया.

Shreya Kalra vs Akanksha Chamola: कैसे शुरू हुई लड़ाई?

यह पूरा विवाद खाने को लेकर शुरू हुआ. शो में खर्चा पानी कम होने के बावजूद शिल्पा शिंदे ने दो प्रीमियम मील ऑर्डर कर दिए. इसके बाद घर के कई सदस्य शिल्पा, श्रेया कालरा और माधुरी ग्रोवर के खिलाफ हो गए. बाद में श्रेया, शिल्पा और माधुरी आपस में बात कर रही थीं. इसी दौरान श्रेया ने आकांक्षा चमोला पर गुस्सा निकाला.

Shreya Kalra Statement: श्रेया कालरा ने क्या कहा?

श्रेया कालरा ने कहा कि फराह खान ने स्टेज पर आकांक्षा से कहा था कि सभी लोग शिल्पा के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं, लेकिन आकांक्षा ने यह बात किसी को नहीं बताई. इस बात से नाराज होकर श्रेया ने उन्हें मंदबुद्धि कहा. इसके बाद उन्होंने गौरव खन्ना का जिक्र करते हुए कहा, "गौरव खन्ना बहुत किस्मत वाले हैं कि उन्हें इस चुड़ैल से छुटकारा मिल गया. उसने उस शो (बिग बॉस) को जीतने की खुशी को बर्बाद कर दिया. भगवान किसी को भी ऐसी पत्नी न दे."

Akanksha Chamola Reaction: आकांक्षा ने क्या किया?

एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने भी श्रेया कालरा को लेकर कई बातें कहीं. हालांकि, श्रेया ने उस समय ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और खुद को शांत रखा.

Lock Upp 2 Contestants: शो में कौन-कौन हैं?

'लॉक अप: सच या सजा' में इस बार आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, योगेश रावत, सूफी मोतीवाला, माधुरी जैन ग्रोवर, रियाज अली और वरुण यादव उर्फ लैला जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए फराह खान और रितेश देशमुख ले रहे हैं मोटी फीस? रिपोर्ट में हुआ दावा

यह भी पढ़ें: जेब में गोली लेकर ‘लॉक अप 2’ में पहुंचे गोविंदा, बोले- सुनीता को सीने पर गोली मारनी थी, अब मार लो


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola